OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर हासिल की नौकरी: स्कैनिंग के दौरान की अंकों में हेराफेरी, जांच में निकले 4 और 2 अंक; SOG ने दो अभ्यर्थियों को पकड़ा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan OMR Sheet Fraud | 165, 191 Marks Scam | 2 Candidates Arrested OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर हासिल की नौकरी:स्कैनिंग के दौरान की अंकों में हेराफेरी, जांच में निकले 4 और 2…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan OMR Sheet Fraud | 165, 191 Marks Scam | 2 Candidates Arrested
OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर हासिल की नौकरी:स्कैनिंग के दौरान की अंकों में हेराफेरी, जांच में निकले 4 और 2 अंक; SOG ने दो अभ्यर्थियों को पकड़ा
- कॉपी लिंक
राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में OMR शीट के साथ फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल की। एसओजी ने मामले में फरार चल रहे दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में सामने आया कि OMR शीट स्कैनिंग के दौरान अंकों में हेराफेरी कर अ
फर्जीवाड़े कर OMR स्कैनिंग रिकॉर्ड में 165 और 191 अंक प्राप्त कर लिए। जब दोबारा इसकी स्कैनिंग कराई गई तो मामले का खुलासा हुआ और ओरिजनल अंक केवल 4 और 2 ही मिले।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम महेंद्र कुमार मीणा (31), निवासी नांगलाट, थाना टोडाभीम, जिला करौली और देवेंद्र सिंह गुर्जर (28), निवासी नादना, पोस्ट टुडियाना, थाना मंडावर, जिला दौसा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एसओजी का मानना है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का यह मामला है, जिसकी तह तक पहुंचने के लिए जांच लगातार जारी है।
27 अभ्यर्थियों की OMR शीट में किया था हेरफेर
एडीजी एसओजी, विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया कि कंपनी के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़ और शादन खान ने 27 अभ्यर्थियों की OMR शीट में हेरफेर कर उन्हें अंतिम चयन सूची में शामिल कराया। इस मामले में कंपनी के दोनों कर्मचारियों और कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसओजी के अनुसार, आरोपी महेंद्र कुमार मीणा के OMR स्कैनिंग रिकॉर्ड में 165 अंक दर्शाए गए थे, जबकि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दोबारा स्कैनिंग कराने पर उसके ओरिजनल अंक केवल 4 पाए गए। इसी तरह आरोपी देवेंद्र सिंह गुर्जर के 191 अंक दर्शाए गए थे, जबकि पुनः जांच में उसके वास्तविक अंक मात्र 2 निकले।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


