Octave 2026: जयपुर में दिखेगी पूर्वोत्तर भारत की रंगीन संस्कृति, 1 से 4 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन
Main Menu धर्म/कुंडली टीवी Photos Breaking - चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए गौरव गोगोई - CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का किया ऐलान, सरकार पर…

सौजन्य से:- Punjab Kesari
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
Photos
Breaking
- चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए गौरव गोगोई
- CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का किया ऐलान, सरकार पर लगाया वादों से मुकरने का आरोप
- राम मंदिर दान गबन मामला: CM योगी के आदेश पर FIR दर्ज, टिन्नू यादव सहित इन लोगों पर केस दर्ज
- आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार अहम हैं- मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के 250 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
जयपुर। पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत से जयपुर की जनता को रूबरू कराने के लिए ‘ऑक्टेव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर के सहयोग से यह चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा।
‘ऑक्टेव 2026’ में पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की लोक एवं शास्त्रीय नृत्य परंपराएं, संगीत, पारंपरिक परिधान, शिल्प, चित्रकला और खानपान एक ही मंच पर देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहाल चंद गोयल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
डॉ. दलवी के अनुसार ‘ऑक्टेव’ केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत की कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है।
‘ऑक्टेव 2026’ में 250 से अधिक लोक कलाकार हिस्सा लेंगे। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों को तरुण प्रधान कोरियोग्राफ करेंगे। वहीं कार्यक्रम का आकर्षक एंबियंस कोलकाता के अनूप गिरी ने डिजाइन किया है।
चार दिवसीय आयोजन में पूर्वोत्तर की ऐसी लोक कलाओं को मंच मिलेगा, जिनका संबंध वहां के जनजीवन, प्रकृति, कृषि, पर्व, वीरता और लोक आस्थाओं से रहा है।
असम का बारदोई सिकला और बिहू, नागालैंड का नागा युद्ध नृत्य, मेघालय का वांगला, मिजोरम का चेराव यानी बांस नृत्य और सरलामकाई प्रमुख आकर्षण होंगे।
मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत भी विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए सामने आएगी। इनमें पुंग चोलोम, थांग-ता, लाई हराओबा और चेरोल जागोई जैसी प्रस्तुतियां शामिल हैं।
पुंग चोलोम में ढोल वादन और नृत्य का प्रभावशाली संगम देखने को मिलेगा, जबकि थांग-ता के जरिए मणिपुर की पारंपरिक युद्धकला की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
2 और 3 अक्टूबर को मणिपुरी रास की प्रस्तुति होगी। राधा-कृष्ण के प्रेम और गोपियों की भक्ति पर आधारित इस शास्त्रीय नृत्य में भाव, लय और नृत्य की सुरुचिपूर्ण गतियों का प्रदर्शन होगा।
वहीं 3 और 4 अक्टूबर को असम का सत्रिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीमंत शंकरदेव द्वारा प्रवर्तित इस शास्त्रीय नृत्य परंपरा में भक्ति और नाटकीय अभिव्यक्ति का समन्वय देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में सिक्किम का सिंघी छम यानी स्नो लायन नृत्य और तमांग सेलो, त्रिपुरा का होजागिरी और ममिता, जबकि अरुणाचल प्रदेश का जुजु-झा-झा और ताई खामती नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इन प्रस्तुतियों के जरिए पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को जयपुर के दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
1 और 2 अक्टूबर को एथनिक कॉस्ट्यूम शो आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्वोत्तर के आठों राज्यों के पारंपरिक परिधान और आभूषण प्रदर्शित किए जाएंगे।
इन परिधानों के जरिए अलग-अलग समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाज और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
3 अक्टूबर को नागालैंड का समूह गायन आयोजित होगा, जिसमें वहां की सामूहिक गायन परंपरा के साथ लोक और समकालीन संगीत का संगम देखने को मिलेगा।
वहीं 4 अक्टूबर को समापन समारोह में सत्रिया और विभिन्न लोक नृत्यों के साथ नागालैंड के ‘डिवाइन कनेक्शन’ रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। इस तरह पारंपरिक लोक और शास्त्रीय कलाओं के साथ पूर्वोत्तर की आधुनिक संगीत अभिव्यक्ति भी उत्सव का हिस्सा बनेगी।
ऑक्टेव से पहले 28 सितंबर से सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर केंद्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से होगा।
इसमें पूर्वोत्तर के 10 कलाकार हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शिविर में त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर के कलाकार शामिल होंगे।
1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 12 शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
सेमिनार में पूर्वोत्तर के जनजीवन, सांस्कृतिक विशिष्टताओं, पारंपरिक कलाओं, बदलते सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश और मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा होगी। सेमिनार के संयोजक सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष कुमार होंगे।
‘ऑक्टेव 2026’ केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहेगा। 1 से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक शिल्प मेला भी लगाया जाएगा।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के शाकाहारी व्यंजन भी आयोजन का विशेष आकर्षण होंगे। दर्शकों को एक ही परिसर में पूर्वोत्तर के शिल्प, कला, संस्कृति और खानपान को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
राजस्थान में ‘ऑक्टेव’ का आयोजन करीब 10 साल बाद तीसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2012 में जोधपुर और 2016 में अजमेर में ऑक्टेव आयोजित किया गया था।
‘ऑक्टेव’ की शुरुआत नवंबर 2008 में गोवा से हुई थी। इसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन किया गया। कोविड-19 के चलते 2020 और 2021 में आयोजन नहीं हुआ। वर्ष 2026 में जयपुर को इस सांस्कृतिक आयोजन की मेजबानी मिली है।
चार दिनों तक चलने वाले ‘ऑक्टेव 2026’ के जरिए जयपुरवासियों को पूर्वोत्तर भारत की लोक एवं शास्त्रीय कला, संगीत, परिधान, चित्रकला, शिल्प और खानपान की बहुरंगी दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
- बलूचिस्तान में पहली महिला कमांडो की एंट्री; पाक सेना के काफिले पर किया हमला, 9 सैनिक ढेर (Video)
- रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से दहला MP! गला रेतकर उतारा मौत के घाट, CM बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
- IND vs WI: जॉन कैंपबेल ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
- ट्रंप की AI बैठक मे सामने आई बहुत बड़ी गलती; WH के दस्तावेज में अमेरिका का नाम ही लिख दिया गलत, ‘United States’ की जगह...
- Dhanteras: धनतेरस पर खरीदें ये सामान, घर-परिवार में बना रहेगा Good Luck
- Ahoi Ashtami: यहां आधी रात में किया गया स्नान देता है संतान प्राप्ति का वरदान
- Ahoi Ashtami: संतान की सुख-समृद्धि और निसंतान महिलाएं, इस विधि से करें व्रत व पूजा
- प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
1800 137 6200
Punjab Kesari Head OfficeJalandhar
Address : Civil Lines, Pucca Bagh Jalandhar Punjab
Ph : 0181-5067200, 2280104-107
Email : support@punjabkesari.in
Copyright © 2023 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: नाइट क्लब, बार और फार्म हाउस पर सख्ती, 10 बजे बाद डीजे बंद; 12 बजे के बाद शराब बिक्री पर रोक

भाजपा प्रभारी भाटिया बोले- राजस्थान में सरकार बदलने का टूटेगा-मिथक: कहा- गहलोत अपने विधायकों को एकत्र कर निकल गए थे; ग्रामीण सरकार के लिए अधिक मेहनत जरूरी - Alwar News

राजस्थान: साइबर ठगी के खिलाफ सिस्टम कितना तैयार? 10 जिलों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता


