होमक्राइमजयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के समर्थन में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, रास्ता जाम करने लगे तो पुलिस ने जबरन उठाया
क्राइम

जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के समर्थन में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, रास्ता जाम करने लगे तो पुलिस ने जबरन उठाया

जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने टोंक रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने की कोशिश पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पानी की टंकी पर दो दिन से चढ़े तीन छात्र नेताओं के…

Navbharat Times के अनुसार31 जुलाई 2026 को 02:15 pm बजे
जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के समर्थन में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, रास्ता जाम करने लगे तो पुलिस ने जबरन उठाया

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने टोंक रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने की कोशिश पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पानी की टंकी पर दो दिन से चढ़े तीन छात्र नेताओं के समर्थन में पहुंचे करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जयपुर: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर के टोंक रोड पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के तीन छात्र दो दिनों से टोंक रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं।

उनके समर्थन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान करीब एक दर्जन छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत (डिटेन) में लिया गया।

जबरन उठाकर पुलिस वाहन में पटका

NSUI से जुड़े कई छात्र नेता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इनमें रामसिंह सामोता, महेश चौधरी और राहुल भाकर सहित राजस्थान विश्वविद्यालय के कई छात्र शामिल थे। इस छात्र नेताओं ने जब टोंक रोड जाम करने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ा। प्रदर्शन करने वाले जब पुलिस से भिड़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर पुलिस वाहन में पटका और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है

एनएसयूआई के प्रभारी राहुल भाकर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं और सरकार को इन्हें जल्द बहाल करना चाहिए। भाकर ने आरोप लगाया कि दो दिन से तीन छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि छात्र नेताओं से वार्ता करने तक नहीं आया। गांधीनगर एसीपी नारायण बाजिया का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें