होमक्राइमNEET, मानेसर कांड से लेकर भजनलाल सरकार के मंत्रियों तक, हनुमान बेनीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला
क्राइम

NEET, मानेसर कांड से लेकर भजनलाल सरकार के मंत्रियों तक, हनुमान बेनीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों के कामकाज की निष्पक्ष जांच की मांग कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस के 2020 के मानेसर घटनाक्रम पर भी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। बेनीवाल न…

Navbharat Times के अनुसार11 जून 2026 को 12:22 am बजे
NEET, मानेसर कांड से लेकर भजनलाल सरकार के मंत्रियों तक, हनुमान बेनीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला

सौजन्य से:- Navbharat Times

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों के कामकाज की निष्पक्ष जांच की मांग कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस के 2020 के मानेसर घटनाक्रम पर भी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। बेनीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

नागौर/ जयपुर: राजस्थान में बीज निगम घोटाले में कृषि मंत्री को विपक्ष की ओर से घेरे जाने के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बेनीवाल ने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रियों को घेरा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए चर्चित 'मानेसर घटनाक्रम' का जिक्र कर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। दूसरी ओर, युवाओं के हित में फैसला लेते हुए बेनीवाल ने आरएलपी की आगामी भरतपुर रैली को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है।

मंत्रियों के कामकाज की निष्पक्ष जांच हो: बेनीवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार के मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई का नाम लेते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वास्तव में पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करते हैं, तो इन सभी मंत्रियों के कामकाज की भी उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। बेनीवाल के इस बयान के बाद राज्य में मंत्रियों की जवाबदेही को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

मानेसर कांड का जिक्र, कांग्रेस पर आरोप

भाजपा के साथ-साथ बेनीवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने साल 2020 के चर्चित 'मानेसर घटनाक्रम' को याद करते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार बचाने के लिए बड़े पैमाने पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक जोड़तोड़ की थी। बेनीवाल ने दावा किया कि उस संकट के दौर में कई विधायकों ने प्रलोभन में आकर पाला बदला था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय आरएलपी के तीन विधायक थे और पार्टी एनडीए (NDA) के साथ खड़ी थी, जबकि कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना रही थी।

नीट परीक्षा के चलते भरतपुर रैली स्थगित

अपने बयानों के बीच हनुमान बेनीवाल ने संगठनात्मक स्तर पर भी एक बड़ा फैसला साझा किया। उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को भरतपुर में आयोजित होने वाली आरएलपी की विशाल जनसभा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रैली टालने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उसी दौरान नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में रैली के कारण परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम का सामना न करना पड़े, इसलिए पार्टी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है।

जल्द घोषित होगी नई तारीख

आरएलपी सांसद ने भरोसा दिलाया कि भरतपुर रैली पूरी ताकत के साथ आयोजित की जाएगी। पार्टी जल्द ही परिस्थितियों की समीक्षा कर नई तारीख की घोषणा करेगी। आगामी दिनों में होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में जनता जुटेगी और आरएलपी प्रदेश के किसानों, युवाओं और जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना जारी रखेगी।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News