होमशिक्षा-करियरNagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर
शिक्षा-करियर

Nagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

{"_id":"6a2f8576f7820d3bb50b7d7e","slug":"rajasthan-agniveer-khemaram-kumawat-martyred-in-assam-air-force-crash-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4396133-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: देश के ल…

Amar Ujala के अनुसार16 जून 2026 को 12:25 pm बजे
Nagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a2f8576f7820d3bb50b7d7e","slug":"rajasthan-agniveer-khemaram-kumawat-martyred-in-assam-air-force-crash-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4396133-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Nagaur: देश के लिए कुर्बान हुआ राजस्थान का लाल! असम एयरफोर्स हादसे में खेमाराम शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

Published by: नागौर ब्यूरो

Updated Mon, 15 Jun 2026 10:43 AM IST

विज्ञापन

सार

Nagaur: डीडवाना-कुचामन के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और आज उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड स्थित पांचोता गांव के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हो गए। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लगने से हुए हादसे में पांच जवानों की मौत हुई। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि आज पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।

देश सेवा का सपना, मातृभूमि पर न्योछावर हुआ जीवन

डीडवाना। देश सेवा का सपना लेकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुए नावा उपखंड के पांचोता गांव के वीर सपूत अग्निवीर खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए भीषण हादसे में खेमाराम शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे नावा क्षेत्र और पांचोता गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मां की आंखें नम, गांव को अपने वीर बेटे पर गर्व

महज साढ़े तीन वर्ष पहले भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए खेमाराम अपने परिवार और गांव की उम्मीदों का केंद्र थे। शहादत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में हर आंख नम है, लेकिन अपने वीर बेटे के बलिदान पर गर्व भी साफ दिखाई दे रहा है।

कब और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था। इसी दौरान विमान तकनीकी समस्या का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नावा के अग्निवीर खेमाराम कुमावत भी शहीद हो गए। हादसे के बाद एयरफोर्स और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहीद खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर आज सुबह लगभग 10 बजे तक नावा पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र के लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या पंचायत चुनाव टालने तैयारी हो गई? 31 जुलाई की डेडलाइन पर BJP नेता के बयान से क्यूं मचा बवाल

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

शहादत की सूचना मिलते ही नावा तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोक्षधाम और अंतिम यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News