मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री: 4 दिन में पूरा राज्य कवर करेगा; मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं
- Hindi News - National - Mumbai Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | Delhi Bihar Punjab IMD Alert मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री:4 दिन में पूरा राज्य कवर करेगा; मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Mumbai Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | Delhi Bihar Punjab IMD Alert
मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री:4 दिन में पूरा राज्य कवर करेगा; मुंबई में बारिश से पेड़ उखड़े, कई गाड़ियां दबीं
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश-गुजरात में बुधवार को 9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई। दोनों राज्यों में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है।
वहीं, मंगलवार को मुंबई में 13 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से मुंबई में तेज बारिश जारी है। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक मलवणी फायर स्टेशन में 334mm और एफ/साउथ वार्ड में 328mm बारिश हुई। 27 इलाकों में 200mm से 300mm के बीच बारिश हुई।
मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
इधर, अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। आज सुबह कीयी पन्योर जिले में याजाली सर्किल के नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 4 लोग लापता हो गए। 17 घायल हुए हैं, 18 घरों को नुकसान पहुंचा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।
देश के 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी
देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है।
पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…
मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें…
बारिश की अन्य तस्वीरें…
7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3°C दर्ज किया गया।
वहीं बिहार के बौधगया में 40.8°C, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में 40.8°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 41.2°C, गुजरात के राजकोट में 40.5°C और एमपी के खजुराहो 40.4°C रहा।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 जून:
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मानसून के कारण सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होगी।
- आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
26 जून:
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट जारी है।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून,अगले 3-4 दिन में प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंचेगा; 33 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आखिरकार बुधवार (24 जून) को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी के रास्ते पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश और 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज धूप का असर है, जिसके चलते आज 38 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य का बांदा 43.8°C तापमान के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका; तापमान में गिरावट
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बीकानेर, कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जयपुर में भी हल्की बारिश रही। आज और कल जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: आंधी, बारिश और बिजली से 11 लोगों की मौत: मुजफ्फरपुर में 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद
बिहार में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 5 जिलों में 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें भागलपुर में हुईं। मुजफ्फरपुर में तेज गर्मी जारी है, इसके चलते यहां 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पंचकुला, अंबाला समेत 7 जिलों में 40kmph से 50kmph की रफ्तार से आंधी की संभावना
पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40kmph से 50kmph से आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
Topics:
- उदयनिधि का तमिलनाडु CM पर पत्नी को लेकर तंज: विपक्ष के नेता ने कहा- चेंगलपट्टू कोर्ट में पति की तलाश कर रही पत्नी
- गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल: विधायकी खत्म, वन्यकर्मियों से मारपीट-वसूली के मामले में पत्नी समेत 9 को मिली सजा
- TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया: चुनाव आयोग को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था
- पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस: बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका; नवंबर में शादी थी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2026 ptetvmoukota2026.com पर जारी; स्कोरकार्ड, रैंक-वार सूची कैसे डाउनलोड करें - इंडिया टीवी न्यूज़

राजस्थान सरकार का अनोखा आदेश चर्चा में, जब स्कूल ही बंद हैं तो शिक्षक डायरी में कैसे लिखेंगे?

राजस्थान पीटीईटी 2026 के परिणाम आज ptetvmoukota2026.in पर आने की उम्मीद है; यहां बताया गया है कि स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें


