होमक्राइमड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी
क्राइम

ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी

{"_id":"6a30c7dfcb9168114908ae03","slug":"drugs-mp-connection-56-crore-md-drug-factory-busted-in-rajasthan-forest-3-arrested-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंग…

Amar Ujala के अनुसार16 जून 2026 को 07:57 am बजे
ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a30c7dfcb9168114908ae03","slug":"drugs-mp-connection-56-crore-md-drug-factory-busted-in-rajasthan-forest-3-arrested-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो

Updated Tue, 16 Jun 2026 09:51 AM IST

विज्ञापन

सार

भीलवाड़ा पुलिस ने बिजौलिया क्षेत्र में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए 56 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और रॉ मटेरियल बरामद किया है। जंगल से सटे निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्टरी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। बिजौलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास जंगल से सटे एक निर्माणाधीन मकान में संचालित इस फैक्टरी से करीब 56 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और रासायनिक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि चंपापुर गांव के निकट एक निर्माणाधीन भवन में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा और बिजौलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन मकान में चल रही ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हुआ, जहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ बनाने का काम किया जा रहा था।

36 किलो तैयार ड्रग्स और करोड़ों का रॉ मटेरियल बरामद

पुलिस के अनुसार, मौके से करीब 36 किलो तैयार एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का रॉ मटेरियल और रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। फैक्ट्री में केन, प्लास्टिक कंटेनर, थालियों और विभिन्न रासायनिक उपकरणों की मदद से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। जांच में पता चला है कि आरोपी करीब 20 किलो अतिरिक्त रॉ मटेरियल से और अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे।

विज्ञापन

तीन आरोपी हिरासत में

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 51 वर्षीय वीरेन्द्र, नीमच निवासी 43 वर्षीय बहादुर सिंह और भीलवाड़ा जिले के भोपतपुरा निवासी 30 वर्षीय बबलू शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क कई क्षेत्रों तक फैला हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Bihar: उद्योगों से बदलेगी बिहार की तस्वीर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार; मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटनास्थल से बरामद रसायनों, उपकरणों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार किन राज्यों और तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

जिले की सबसे बड़ी ड्रग्स कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भीलवाड़ा जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और उसके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि