होमशिक्षा-करियरभारी बारिश से राष्ट्रीय आपात स्थिति: 33 जिलों में मानसून का यलो अलर्ट
शिक्षा-करियर

भारी बारिश से राष्ट्रीय आपात स्थिति: 33 जिलों में मानसून का यलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय आपात स्थिति तेजी से पैदा हो रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:28 am बजे
भारी बारिश से राष्ट्रीय आपात स्थिति: 33 जिलों में मानसून का यलो अलर्ट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Himachal & Jammu Rain Alert | Schools Colleges Closed Heavy Floods Update

LIVEMP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव:जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 मौतें; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ।

सोमवार को भारी बारिश के बाद असम के गुवाहाटी में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद नेशनल हाईवे-715 का एक हिस्सा पानी में डूब गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के 12 जिलों में 1.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

एमपी के लगभग 90% हिस्से में अगले 4 दिन यानी 23 जुलाई तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव होने से जयपुर समेत 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित रही।

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और सीहोर में रात भर से हल्की, लेकिन लगातार बारिश हो रही है। रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में भी बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार (21 जुलाई) को भी 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

बिहार में मानसून मजबूत है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पटना, नालंदा, वैशाली में भी तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

21 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ईस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, सेंट्रल महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, वेस्ट मध्यप्रदेश, ईस्ट राजस्थान, गुजरात रीजन, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में बारिश का ओरेंज अलर्ट है।

कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।

22 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और ईस्ट उत्तर प्रदेश, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, केरलम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

- कॉपी लिंक

Topics:

- सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत: 19 अब भी फंसे; मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर बेहोश

- LIVEपीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को सजा मिलेगी: इस पर राजनीति न हो; कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू

- LIVEसंसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित; विपक्ष पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अड़ा

- कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों का संसद मार्च: CJP बोली- निहत्थों को पीटा, लाठीचार्ज किया; वांगचुक बोले- अनशन नहीं तोड़ूंगा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें