जयपुर में दिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने 42 मिनट में धरे गए अपराधी
जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के बाहर एक युवक की लाठी-डंडों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 42 मिनट में गिरफ्तार कर लिया। सूत्र: नवभारतटाइम्स.कॉम

सौजन्य से:- Navbharat Times
सड़क किनारे खड़े शख्स पर टूट पड़े लाठी- डंडे लिए लड़के, जयपुर में दिनदहाड़े MP के युवक की हत्या
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े मेट्रो स्टेशन के बाहर एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक मध्यप्रदेश के रहने वाले युवक की लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है।
42 मिनट में धरे गए हत्यारे
बता दें कि वारदात की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस भी तुरंत एक्शन मोड में आई। पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 42 मिनट के रिकॉर्ड समय में हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी मिल रही है कि पॉश इलाके में हुई इस वारदात के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस की इस त्वरित नाकाबंदी और त्वरित गिरफ्तारी ने अपराधियों को भागने का मौका नहीं दिया।मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में
जयपुर पुलिस की ओरर से की गई प्रारंभिक जांच और शिनाख्त की प्रक्रिया में मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वो मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान बलबीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने है।वर्तमान में जयपुर में रहकर काम कर रहा था।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध

कोटा में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या:

400 साल पुरानी तोप की चोरी: मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम शुरू कर दी तलाशी


