सीकर- सर्च वारंट लेकर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस: परिजनों को पार्षद से मिलाया; बीजेपी MLA की पत्नी ने बाड़ेबंदी में बनाया दाल-बाटी-चूरमा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Election | Mayor Chairman Polling Update सीकर- सर्च वारंट लेकर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस:परिजनों को पार्षद से मिलाया; बीजेपी MLA की पत्नी ने ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Civic Body Election | Mayor Chairman Polling Update
सीकर- सर्च वारंट लेकर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस:परिजनों को पार्षद से मिलाया; बीजेपी MLA की पत्नी ने बाड़ेबंदी में बनाया दाल-बाटी-चूरमा
- कॉपी लिंक
राजस्थान के पांच नगर निगम सहित 273 निकायों में सोमवार को मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 2 नगर निगम समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बन चुके हैं। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में 25 सितंबर को मतदान होगा। बीजेपी-कांग्रेस ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है।
सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में एक होटल में लोसल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद बाड़ाबंदी है। रविवार को पुलिस सर्च वारंट के साथ होटल पहुंची और परिवार के 3 लोगों को साथ ले जाकर पार्षद से बात की। इसके बाद परिजन संतुष्ट होकर चले गए। परिजनों ने लोसल थाने में पार्षद से संपर्क नहीं होने की शिकायत दी थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे 25-30 गाड़ियों में भाजपा के करीब 150-200 लोग आए। इनमें लोसल के वार्ड-26 से भाजपा प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। ये लोग कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को लेने के लिए पहुंचे थे।
राजसमंद की आमेट नगर पालिका में बीजेपी के पार्षदों की बाड़ेबंदी में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कृष्णा कंवर पहुंचे। विधायक की पत्नी ने पार्षदों के लिए दाल-बाटी-चूरमा बनाया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश सरणोत भी खाना बनाने में मदद करते दिखे।
देखिए, निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र के धाननी गांव के पास स्थित एक होटल में कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी में पुलिस सर्च वारंट के साथ पहुंची और परिवार के 3 लोगों के साथ जाकर पार्षद से बात कराई। इसके बाद परिजन संतुष्ट होकर चले गए।
- दरअसल, लोसल नगर पालिका के वार्ड 26 से पार्षद ओमप्रकाश शेषमा होटल में कांग्रेस के पार्षदों के साथ बाड़ेबंदी में हैं। रविवार सुबह होटल के बाहर कुछ लोग पहुंचे और पार्षद से मिलने की मांग करने लगे। उन्होंने खुद को पार्षद का परिजन बताया।
- परिजनों ने लोसल थाने में पार्षद ओमप्रकाश शेषमा से संपर्क नहीं होने की शिकायत दी थी। इसके बाद दांतारामगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट का सर्च वारंट लेकर धोद DSP राजेश ढाका और लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा मौके पर पहुंचे थे।
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे 25-30 गाड़ियों में भाजपा के करीब 150-200 लोग आए। इनमें लोसल नगर पालिका के वार्ड-26 से भाजपा प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। ये लोग कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को लेने के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को दी गई। इसके बाद आसपास के गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाड़ेबंदी स्थल पर भेजा गया।
- कॉपी लिंक
सीकर में कांग्रेस के कई पार्षद शपथ लेने के लिए पहुंचे हैं। पार्षदों को पीछे के गेट से नगर परिषद भवन में लाया गया। इसके बाद कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। वार्ड नंबर 15 से पूर्व सभापति और पार्षद जीवण खां ने अपनी पत्नी खतीजा पार्षद वार्ड नंबर 16 के साथ SDM सुभाष चंद्र से प्रमाण पत्र लिया। खतीजा कांग्रेस से सभापति पद की प्रत्याशी हैं। इस दौरान नगर परिषद भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
- कॉपी लिंक
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के वार्ड 45 के कांग्रेस कार्यकर्ता साहिल और हेमंत को भाजपा के बैनर-पर्दे फाड़ने के करीब 10-12 दिन पुराने मामले में थाने लाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पूर्व पार्षद बीना टाक के साथ शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, फखरे मोईन, सुनील लारा, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता, महासचिव हेमंत जोधा, हरीश जोनवाल, सोनू तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा किया।
- कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से दोनों के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी मांगी। उनका आरोप था कि अगर FIR दर्ज नहीं है तो दोनों को थाने में बैठाकर रखने का कोई आधार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने जल्द रिहाई की मांग की और चेतावनी दी है कि कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर थाने पर आंदोलन किया जाएगा।
- कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर के खंडार में भाजपा पार्षद वार्ड 19 मानवेंद्र आंकोदिया का वीडियो सामने आने के बाद मानवेंद्र के पिता हंसराज बैरवा ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है- वीडियो भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में बनवाया गया है।
उन्होंने मानवेंद्र से वीडियो कॉल पर बात कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मानवेंद्र से बातचीत नहीं कराई गई तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर जाम लगाने का कदम उठा सकते हैं। हंस वाटिका स्थित माता जी मंदिर परिसर में बैठक की। तहसीलदार पुष्कर सिंह ने सामाजिक बैठक में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और समझाइश करते हुए माहौल को शांत रखने की अपील की।
- कॉपी लिंक
जैसलमेर के बीजेपी पार्षद, विधायक छोटू सिंह भाटी और पार्टी पदाधिकारी बाड़ेबंदी में फोक डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाते नजर आए।
- कॉपी लिंक
राजसमंद की आमेट नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कल मतदान होगा। भाजपा ने अपने 14 पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखा है।
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कृष्णा कंवर बाड़ेबंदी में पहुंचे। विधायक की पत्नी ने पार्षदों के लिए दाल-बाटी-चूरमा बनाया।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश सरणोत भी इस दौरान खाना बनाने में मदद करते दिखे।
नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में चुनाव हुए थे। इनमें भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 पार्षद जीते हैं।भाजपा के पास बहुमत है।
- कॉपी लिंक
खैरथल में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 5 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें खैरथल नगर परिषद समेत जिले की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस दौरान बेढम ने कहा - कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन पर विचार-विमर्श हुआ है। खैरथल-तिजारा जिले के सभी निकायों में भाजपा चुनाव जीतेगी।
- कॉपी लिंक
सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में लोसल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया- आज सुबह लोसल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों के कैंप पर 30-40 गाड़ियों में करीब 150-200 लोग पहुंचे। इनमें लोसल वार्ड-26 से बीजेपी प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। रामेश्वर को कांग्रेस के ओमप्रकाश शेषमा ने हराया है।
गठाला ने आरोप लगाया कि ये लोग कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को लेने आए थे। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया।
उसी समय घटना की जानकारी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भी दी गई। डोटासरा ने आसपास के गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाड़ेबंदी वाली जगह भेजा। पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद वे लोग वहां से चले गए।
- कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर नगर पालिका के वार्ड-19 से भाजपा पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के पिता हंसराज बैरवा और बैरवा समाज ने बीते दिन प्रदर्शन कर मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।
इसके बाद सामने आए वीडियो में मानवेंद्र भाजपा कैंप में होने और पार्टी के साथ स्वेच्छा से रहने की बात कहते नजर आए।
- कॉपी लिंक
मुंडावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी शनिवार शाम खैरथल थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी को पत्र देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को परेशान किए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
ललित यादव ने आरोप लगाया कि सभापति चुनाव में हार के डर से सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोग निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं।
बता दें कि खैरथल नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। पार्षद चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 20 और 17 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति के लिए बहुमत का आंकड़ा 23 है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।
…
ये खबर भी पढ़ें…
Topics:
- ट्रेडिंग में गंवाए करोड़ों, पति-पत्नी और बेटी ने जहर पीया: रिश्तेदार से कहा- अलविदा...अब बात नहीं होगी, पड़ोसी बोले- कर्ज से परेशान थे
- राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: सामान्य से 2 दिन की देरी से मानसून की विदाई शुरू, अब तक 22 फीसदी कम बरसात
- राजस्थान- इन्फ्लूएंसर के नहाते हुए के वीडियो के साथ छेड़छाड़: बोली- मैं घर से निकलने लायक नहीं रही; AI से बनाया, सोशल मीडिया पर शेयर
- बात खरी हैबाड़ेबंदी में 'किडनैप-केस', पुलिस पर बरसे MLA: कांग्रेस नेता बोले-डोटासरा जी को सद्बुद्धि मिले; चौथी तक पढ़े 'गणितज्ञ' के पहाड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


