दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड से जाम का पहाड़, पुलिस की मशक्कत से मुख्य लाइन खुली
मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एलिवेटेड निर्माण के कारण रूट डायवर्ट किया गया जिससे लगा भीषण जाम। पुलिस की मदद से मुख्य लेन को फिर से खोल दिया गया। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी दोहराई जा सकती है, खासकर चौड़ाई कम होने के कारण।

सौजन्य से:- Jagran
मानेसर में रूट डायवर्ट से लगा भीषण जाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें
मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एलिवेटेड निर्माण के कारण रूट डायवर्ट किया गया, जिससे सर्विस लेन पर भारी जाम लग गया। पुलिस को जाम से निपटने में काफी म ...और पढ़ें
HighLights
- मानेसर में एलिवेटेड निर्माण के कारण रूट डायवर्ट।
- सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा, लगा लंबा जाम।
- पुलिस की मशक्कत के बाद मुख्य लाइन दोबारा शुरू।
जागरण संवाददाता, मानेसर। दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित गांव मानेसर में निर्माणाधीन एलिवेटेड को लेकर मंगलवार को दूसरी तरफ का रूट डायवर्ट किया गया। सुबह वाहनों को सर्विस लेन पर भेजा गया और दिल्ली जयपुर हाईवे की मुख्य लाइन को बंद किया गया।
इससे सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और आइएमटी चौक के दूसरी ओर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि, दोपहर में जाम लगता देख मुख्य लाइन को दोबारा से चालू कर दिया गया। मंगलवार सुबह किए गए रूट डायवर्ट के कारण लगे जाम से निपटने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दिल्ली जयपुर हाईवे पर मानेसर में एलिवेटेड बनाया जा रहा
बता दें कि, दिल्ली जयपुर हाईवे पर मानेसर में एलिवेटेड बनाया जा रहा है। इसको लेकर एक तरफ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अब दिल्ली से जयपुर की तरफ की लेन को बंद करना है। मंगलवार को इसे बंद करने का ट्रायल शुरू किया गया था।
दिल्ली जयपुर हाईवे की सर्विस लेन तैयार किया गया है। इसकी चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव होने से जाम लग रहा है। यह समस्या आने वाले समय में भी ऐसी ही बनी रहेगी। इसके निपटान के लिए यहां वाहनों का दबाव कम करना पड़ेगा। इसके बाद ही यहां जाम की स्थिति कम हो सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


