होमशिक्षा-करियरराजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच CM का रोड शो, कहा- संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच CM का रोड शो, कहा- संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर

EVENT ENDED Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - भाजपा कार्यालय में सीएम की दो टूक- 'संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर'रोड शो के समापन के बाद सीएम ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की आपात बैठक ली। सीएम ने…

Navbharat Times के अनुसार5 सितंबर 2026 को 05:33 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच CM का रोड शो, कहा- संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर

सौजन्य से:- Navbharat Times

EVENT ENDED

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- भाजपा कार्यालय में सीएम की दो टूक- 'संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर'रोड शो के समापन के बाद सीएम ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की आपात बैठक ली। सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का मूल्यांकन कर रहा है और सभी पर 'संगठन के सीसीटीवी' की नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर जरूर मिलेगा, इसलिए सभी आपसी मतभेद भुलाकर निकायों में एकतरफा जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

- पूरा दिग्गजों का जमावड़ा, सभी 10 नगर पालिकाओं के प्रत्याशी रहे मौजूदजयपुर से विशेष तौर पर मंगवाए गए प्रचार रथ में मुख्यमंत्री के साथ सांसद दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी सवार रहे। इस रोड शो की खास बात यह रही कि जिले की सभी 10 नगर पालिकाओं के प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए, वहीं अन्य खुली कारों में क्षेत्र के तमाम भाजपा विधायक व वरिष्ठ नेता एकजुटता दिखाते नजर आए।

- बारिश के बीच उफना कार्यकर्ताओं का जोश, मंदिरों में टेका माथा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भीलवाड़ा पहुंचते ही मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। रिमझिम फुहारों के बीच विशेष प्रचार रथ पर सवार सीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के दौरान सीएम ने सांगानेरी गेट स्थित श्री दूधाधारी गोपाल जी मंदिर और ऐतिहासिक बड़ा मंदिर में भगवान श्रीचारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा।

- सवाई माधोपुर में लगातार दो दिन से जारी बारिश, मानसरोवर बांध झलका

- रणथंभौर के उफनते झरनों पर वनकर्मी तैनात: मुरझाती फसलों को मिला नया जीवनमानसून की इस मेहरबानी से रणथंभौर के झोझेश्वर, अमरेश्वर, सीता माता और केल कुंड झरने पूरे वेग के साथ बह रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए वन विभाग ने खतरनाक प्वाइंट्स पर टीमों को तैनात कर दिया है। सावन सूखा बीतने के बाद हुई इस झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मुरझा रही फसलों को नया जीवन मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

- तलवाड़ा में रिकॉर्ड 131mm बारिश: मानसरोवर बांध लबालब भरकर छलकाबीते 24 घंटों में जिले में औसतन 763mm बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा तलवाड़ा में 131mm और खंडार में 84mm बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से मानसरोवर बांध लबालब भरकर छलक पड़ा है। वहीं, जिला मुख्यालय के बीचों-बीच बहने वाले लटिया नाले में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का प्रचंड बहाव देखने को मिल रहा है।

- सवाई माधोपुर के सभी 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ियां बंदसवाई माधोपुर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और अति-भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर कानाराम ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी 1 से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी 9 सितंबर तक प्रस्तावित रोड शो5 सितंबर को भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो।

6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में रोड शो।

7 सितंबर को भरतपुर और अलवर रोड शो।

8 सितंबर को पाली और कोटा में रोड शो।

9 सितंबर को राजधानी जयपुर में रोड शो।

- मेवाड़ और मारवाड़ पर फोकस, आज उदयपुर में शाम को दूसरा मेगा रोड शोभीलवाड़ा के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे उदयपुर के सूरजपोल चौराहा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से दूसरा बड़ा रोड शो करेंगे। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज अजमेर और नागौर जिले के तूफानी दौरे पर रहेंगे, जहां वे स्थानीय बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और सांगठनिक समीक्षा बैठकें आयोजित करेंगे।

- CM भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा रवाना: दूधाधारी गोपाल मंदिर से निकलेगा भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साहमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से भीलवाड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं। वे दोपहर 12 बजे भीलवाड़ा के दूधाधारी गोपाल मंदिर परिसर से रोड शो का आगाज करेंगे। इसके बाद वे जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक लेकर प्रत्याशियों और पदाधिकारियों को बगावत थामने और जीत का मंत्र देंगे। दोपहर 2:10 बजे सीएम उदयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

- बी.एल. संतोष की बैठक के बाद मैराथन प्रचार में उतरे CM भजनलाल व मदन राठौड़बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष द्वारा देर रात तक ली गई मैराथन बैठकों के बाद राजस्थान बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। 9 और 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रचार की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री 5 दिनों में कुल 10 बड़े रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

- राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: शनिवार से चुनावी प्रचार में जुटेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शनिवार से चुनावी प्रचार में जुटेंगे। 5 सितंबर को मदन राठौड़ अजमेर और नागौर जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद

6 सितंबर को फलोदी जैसलमेर और बाड़मेर में प्रचार करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठक भी लेंगे और स्थानीय नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे।

- Rajasthan Local Body Elections LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में प्रचार करने उतरेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, पूरा कार्यक्रम जारीजयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से प्रचार में उतरेंगे। 5 सितंबर को पहले उदयपुर और फिर भीलवाड़ा में रोड शो करेंगे। फिर 6 को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में, 7 को भरतपुर और अलवर में, 8 को पाली में, 9 को जयपुर में रोड शो प्रस्तावित हैं।

- Dausa Nikay Chunav: दौसा में दो चरणों में होगा मतदान, मतदान वाले क्षेत्रों में 9 और 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाशदौसा। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में होने वाले मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों के लिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितंबर, बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय एवं भांडारेज नगर पालिकाओं के मतदान क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 11 सितंबर, शुक्रवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर नगर परिषद दौसा, नगर परिषद लालसोट तथा नगर पालिका लवाण, मंडावरी एवं रामगढ़ पचवारा के मतदान क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि यह अवकाश परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत घोषित किया गया है, ताकि संबंधित मतदान क्षेत्रों में कार्यरत मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकें।

- दौसा नगरीय निकाय चुनाव-2026: मतदान दलों के ड्यूटी आदेशों की शत-प्रतिशत तामील के निर्देशदौसा। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत गठित मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों के ड्यूटी आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के कार्मिकों के ड्यूटी आदेशों की तामील मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से और अन्य विभागों के कार्मिकों की तामील संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से करवाई जा रही है। निर्वाचन कार्य की प्राथमिकता एवं समयबद्धता को देखते हुए यह प्रक्रिया राजकीय अवकाश दिवसों में भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

- 40 चिन्हों की सूची में 'जूता' से लेकर 'हरी मिर्च' तक, चप्पल ने बढ़ाई सिरदर्दी- निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दलीयों के लिए जारी 40 चिन्हों की सूची में चप्पल, चारपाई, चूड़ियां, हरी मिर्च, टॉफी, कैंची और जूता जैसे नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'जूता' 40वें नंबर पर होने के कारण किसी प्रत्याशी को नहीं मिला, लेकिन 'चप्पल' सूची में दूसरे स्थान पर होने की वजह से कई प्रत्याशियों के गले की फांस बन गया है।

- चुनाव चिन्ह विवाद पर रिटर्निंग ऑफिसर की सफाई, कहा- प्रत्याशियों की गलती से हुआ ऐसाविवाद बढ़ता देख रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा ने स्पष्ट किया कि आवंटन पूरी तरह राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों ने नामांकन के समय आयोग की 40 चिन्हों वाली आधिकारिक सूची देखे बिना ऐसे निशान मांग लिए जो सूची में थे ही नहीं। नियम के तहत उपलब्ध चिन्हों को क्रमानुसार आवंटित किया जा रहा है, इसमें प्रशासन का कोई रोल नहीं है।

- दौसा में 'चप्पल' चुनाव चिन्ह पर हंगामा, निर्दलीय प्रत्याशियों ने जताया विरोधदौसा जिले में निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच चुनाव चिन्ह आवंटन पर नया विवाद खड़ा हो गया है। कई निर्दलीय प्रत्याशियों को 'चप्पल' चिन्ह आवंटित होने पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया है। प्रत्याशियों का तर्क है कि चप्पल को पारंपरिक रूप से शुभ नहीं माना जाता। आयोग की सूची में 1 नंबर पर 'अलमारी' और 2 नंबर पर 'चप्पल' है, जिसके चलते अधिकांश दूसरे क्रम के प्रत्याशियों को चप्पलें आवंटित हो रही हैं।

- अजमेर में निष्पक्ष चुनाव पर उठे सवाल, क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी को हटाने की मांगकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण पर खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग में मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मामले में ढिलाई की बात कहते हुए राजस्थान निर्वाचन आयोग, भारत निर्वाचन आयोग, डीजी, आईजी और एसपी तक अपनी शिकायत भेजी है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक थानाधिकारी को तुरंत पद से हटाने की मांग की गई है।

- अजमेर में सियासत गर्म, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर सरकारी स्टाफ से BJP प्रचार कराने का आरोपअजमेर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिला निर्वाचन विभाग में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ और शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने सरकारी अमले और तंत्र का दुरुपयोग कर भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। संवैधानिक पद की गरिमा के उल्लंघन का हवाला देते हुए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें