Live: राजस्थान निकाय अध्यक्ष के नतीजों पर CJP बोली, 'जब सरकार एक की ही बननी है तो...'
Rajasthan Mayor Result Live: राजस्थान निकाय अध्यक्ष के नतीजों पर CJP बोली, 'जब सरकार एक की ही बननी है तो...' Rajasthan Mayor Chairman Election Result 2026 Live: राजस्थान में 273 नगर निकायों में सभापति और अध्यक्ष पद के नत…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Mayor Result Live: राजस्थान निकाय अध्यक्ष के नतीजों पर CJP बोली, 'जब सरकार एक की ही बननी है तो...'
Rajasthan Mayor Chairman Election Result 2026 Live: राजस्थान में 273 नगर निकायों में सभापति और अध्यक्ष पद के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. पांच निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 25 सितंबर को चुनाव होगा.
LIVE
Background
राजस्थान में निकाय प्रमुखों के लिए दोपहर 2:00 बजे तक वोटिंग हुई. इसके बाद नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. राजस्थान के 273 नगर निकायों में आज मतदान हुआ. गंगानगर ज़िले की श्रीविजयनगर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प की ख़बरें भी सामने आईं. पांच निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 25 सितंबर को चुनाव होगा, वहीं 32 निकायों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.
मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नवनिर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है.' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी, प्रदेशभर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस-एसीबी के नोटिस और धमकियां, यह सब कम नहीं था कि अब तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में रोक लिया गया और पूर्व विधायक संदीप यादव को गुड़गांव में बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया गया.’’
वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस जीत के साथ पिछले 32 महीनों में बीजेपी सरकार व मुख्यमंत्री के काम को स्पष्ट समर्थन मिला है. सांसद अनुराग ठाकुर ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे आज जयपुर में आकर खुशी हो रही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की है. पिछले 32 महीनों में, बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री के काम को स्पष्ट समर्थन मिला है.सांसद ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने गंभीर कदम उठाए हैं और हम जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं. शायद इसीलिए, बाद में हुए चुनावों में राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों ने हमारा समर्थन किया, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारी विचारधारा को भारी जीत मिली. यह अपने आप में दिखाता है कि लोगों का सहयोग और समर्थन हमारी विचारधारा के साथ है, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद. आज, देश के युवा और लोग हमारे साथ खड़े हैं.
Rajasthan Mayor Result Live: अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर BJP की निखिला छाबड़ा जीत
अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा की निखिला छाबड़ा ने कांग्रेस की सुमन चुघ को 20-15 के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही भाजपा ने अनूपगढ़ नगरपालिका की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा. चुनाव परिणाम ने पार्षदों के चुनाव के बाद बने उस राजनीतिक गणित को भी बदल दिया, जिसमें कांग्रेस 16 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी और भाजपा के खाते में महज 7 सीटें थीं. 35 सदस्यीय बोर्ड में अध्यक्ष बनने के लिए 18 वोट जरूरी थे. ऐसे में कांग्रेस को बहुमत के लिए केवल दो अतिरिक्त पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता थी, जबकि भाजपा को अपने 7 पार्षदों के साथ 11 अतिरिक्त वोट जुटाने थे.
परिणाम आने के बाद निखिला छाबड़ा के पक्ष में 20 और सुमन चुघ के पक्ष में 15 वोट पड़े. इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने बहुमत के आंकड़े से दो वोट अधिक हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. चुनाव में कांग्रेस को 16, भाजपा को 7 और निर्दलीयों को 12 सीटें मिली थीं. कांग्रेस के सबसे बड़ा दल बनने के बावजूद उसके पास अपने दम पर बहुमत नहीं था. अध्यक्ष पद का फैसला इन्हीं 12 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर काफी हद तक निर्भर माना जा रहा था. मतदान के बाद सामने आए 20-15 के आंकड़े ने स्पष्ट कर दिया कि निर्दलीय पार्षदों के समर्थन ने अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई.
चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दल अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा कर रहे थे. पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच समर्थन को लेकर अंतिम समय तक राजनीतिक चर्चाएं चलती रहीं. कांग्रेस के पास संख्या बल की शुरुआती बढ़त थी, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए जरूरी 18 का आंकड़ा वह हासिल नहीं कर सकी. दूसरी ओर भाजपा ने अपने 7 पार्षदों से आगे बढ़ते हुए 20 वोट जुटाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.
Rajasthan Mayor Result Live: अजमेर में 36 साल बाद भी बीजेपी का दबदबा कायम
अजमेर नगर निगम में बीजेपी की अनामिका शर्मा मेयर बनीं हैं. बीजेपी को 43 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले. 36 साल बाद भी बीजेपी का अजमेर में दबदबा कायम है. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


