राजस्थान मेयर चुनाव LIVE: पाली और उदयपुर में खिला 'कमल', कांग्रेस को पछाड़ BJP ने जीती मेयर की कुर्सी
Sign In Advertisement X राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के 305 नगर…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के 305 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा सत्ता का इस्तेमाल कर रही है. कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है. प्रदेश में 32 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो चुका है. जबकि जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा. ऐसे में 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया आज होगी.
राजस्थान के निकाय चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणाम आने के बाद लोगों का धन्यवाद दिया और जीत की बधाई दी. ऐसे में कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही पार्टियों ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी है. राजस्थान में उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव होंगे. इसके अलावा 41 नगर परिषदों में भी सभापति चुने जाएंगे. साथ ही 262 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष चुने जाएंगे. चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की. इस दौरान निर्दलीयों को अपने कब्जे में लेने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए. राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार 32 निकायों में अध्यक्ष भाजपा का चुन लिया गया है. साथ ही दो में कांग्रेस और दो में भाजपा समर्थित निर्दलीय निर्विरोध चुने गए हैं. भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा की महिला मेयर भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं.
Advertisement
तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बाड़ेबंदी से लौट रहे 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने रोककर डिटेन कर लिया. इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने धरना दिया और सभापति चुनाव निरस्त कराने की मांग की. विरोध के बीच तिजारा के बाजार बंद होने की जानकारी भी सामने आई, जबकि पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक स्थिति का इंतजार है.
निकाय चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करें.
नगर निगम महापौर चुनाव में उदयपुर में BJP, पाली में BJP, भरतपुर में BJP निर्विरोध और भीलवाड़ा में BJP निर्विरोध विजेता रही.
उदयपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव बीजेपी ने जीत लिया. भाजपा के पारस सिंघवी विजयी रहे. भाजपा को 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 25 वोट मिले. चुनाव में 4 निर्दलीय थे, जिनमें से 2 के वोट भाजपा और 2 के वोट कांग्रेस को मिले.
टोंक में नरेंद्र कुमार शर्मा नगर पालिका निवाई के चेयरमैन निर्वाचित हुए. दो निर्दलीयों के सहारे नरेंद्र कुमार शर्मा चेयरमैन बने. नरेंद्र कुमार शर्मा को 21 मत मिले, जबकि कांग्रेस की रेखा जैन को 19 मत मिले.
Advertisement
पाली नगर निगम में बीजेपी ने कब्जा किया. बीजेपी की नमिता बुबुकिया ने कांग्रेस के बागी राजबाला हिंगड़ को हराया. कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. पाली में बीजेपी को 33 मत, कांग्रेस को 3 मत और अन्य को 29 मत मिले.
जालौर: सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ. बीजेपी के पुरुषोत्तम दवे चेयरमैन बने. बीजेपी के पक्ष में 23 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 12 मत पड़े.
अलवर: अलवर नगर निगम में वोटिंग करने के लिए भाजपा के पार्षद पहुंचे. सभी पार्षदों को एक साथ बस से नगर निगम लाया गया.
राजस्थान में आज शहरों की सरकार का फैसला
- 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
- पार्षद चुनेंगे शहरों की नई सरकार के मुखिया
- सुबह 10 बजे से मतदान, दोपहर 2 बजे से मतगणना
- 5 नगर निगमों में आज मेयर का चुनाव
- अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली में मेयर की कुर्सी का फैसला
- 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष-सभापति का चुनाव
- 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं
पांच नगर निगमों का गणित
- अजमेर: कांग्रेस 37, भाजपा 32, निर्दलीय 11
- 41 है बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस बहुमत से 4 दूर
- भाजपा को बहुमत के लिए 9 पार्षदों की जरूरत
- अजमेर में निर्दलीयों के रुख पर टिकी नजर
- कांग्रेस की किरण गर्हवाल और भाजपा की अनामिका शर्मा आमने-सामने
- बीकानेर: कांग्रेस 42, भाजपा 27, निर्दलीय 10, RLP 1
- 41 के बहुमत आंकड़े से कांग्रेस एक सीट आगे
- कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला
- उदयपुर: भाजपा 53, कांग्रेस 23, निर्दलीय 3, CPM 1
- 41 के बहुमत आंकड़े से भाजपा काफी आगे
- उदयपुर में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
- अलवर: भाजपा 28, कांग्रेस 23, निर्दलीय 13, BSP 1
- 33 है बहुमत का आंकड़ा
- भाजपा बहुमत से 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर
- अलवर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम
- भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस के कमलेश शर्मा आमने-सामने
- पाली: कांग्रेस 29, भाजपा 21, निर्दलीय 15
- 33 है बहुमत का आंकड़ा
- कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 12 सीट दूर
- पाली में भी निर्दलीय पार्षदों पर नजर
सियासी तस्वीर
Advertisement
- बहुमत वाले निकायों में भी पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती
- बहुमत से दूर निकायों में निर्दलीय बनेंगे सत्ता की चाबी
- भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर
- बाड़ेबंदी के बाद आज होगी संख्या बल की असली परीक्षा
- एक-एक पार्षद का वोट बदल सकता है बोर्ड का गणित
- मेयर-सभापति-अध्यक्ष चुनाव के साथ निकायों में नई सरकार का गठन
जयपुर-जोधपुर-कोटा का चुनाव बाद में
- जयपुर, जोधपुर और कोटा में आज मेयर का चुनाव नहीं
- तीनों नगर निगमों के लिए अलग चुनाव कार्यक्रम
- 25 सितंबर को होगा जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव
- जयपुर में भाजपा 78, कांग्रेस 53, निर्दलीय 15
- कोटा में भाजपा 55 और कांग्रेस 39
- जोधपुर में भाजपा 44, कांग्रेस 44 और अन्य 11
- जोधपुर में दोनों प्रमुख दल बराबरी पर, अन्य पार्षदों की भूमिका अहम
- 22 सितंबर को डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव
- नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितंबर को होगा. इसके लिए बैठक सुबह 10 बजे होगी, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक, उनकी संवीक्षा 11.30 बजे से और अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी.
- मतदान आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी.
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत मेयर पद के लिए आज मतदान होगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा.
Advertisement
भाजपा और कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर है. भाजपा के पार्षद पुष्कर से मतदान करने आएंगे, वहीं कांग्रेस के पार्षद जयपुर से आएंगे.
निर्दलीय 11 पार्षद तय करेंगे कि किसकी जीत होगी. नगर निगम की नई बिल्डिंग में मतदान होगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी.
बीकानेर नगर निगम चुनाव
जोधपुर में बाड़ेबंदी में मौजूद बीजेपी पार्षद अब बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं.
बीजेपी खेमे से बस रवाना होने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में विधायक जेठानंद व्यास जयकारे लगाते हुए पार्षदों को रवाना करते नजर आए. बस में बीजेपी के तमाम पार्षद मौजूद बताए जा रहे हैं.रवाना होने के दौरान बीजेपी खेमे में उत्साह दिखा और कई तस्वीरें सामने आई हैं.
आज बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए मतदान होगा. कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों की नजरें अब मेयर की कुर्सी पर हैं. मतदान के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी.
रात में हुई सुनवाई
राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ में जीते हुए पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए राज्य के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट ने रात 12 बजे कोर्ट गठित किया और रात दो बजे तक सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगी. इससे पहले रविवार को दिन में छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट को नागौर और श्री गंगानगर के पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए कोर्ट गठित करना पड़ी और दोनों जगहों पर पार्षदों की गिरफ्तारी रोक लगी.
Advertisement
बीकानेर में रविवार देर रात करीब 12 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के गेट खुले. बीकानेर मेयर चुनाव से जुड़ी याचिका पर विशेष सुनवाई हुई. बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से नव निर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की याचिका पर सुनवाई हुई. मकसूद अहमद को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली. हाईकोर्ट में जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई. करीब दो माह पुरानी FIR से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई.
नोटिस जारी हुआ था
मकसूद अहमद को 15 सितंबर को कोटगेट थाने से गवाह के रूप में नोटिस जारी हुआ था. गिरफ्तारी की आशंका के चलते रविवार देर शाम हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. आज सोमवार को बीकानेर मेयर पद के लिए चुनाव होना है. याचिका की तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. अधिवक्ता कौशल गौतम के माध्यम से याचिका दाखिल हुई. वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन आचार्य ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में पैरवी की. जोधपुर हाईकोर्ट में कल रात को सुनवाई हुई. मकसूद अहमद पर सरकारी डिस्पेंसरी में सरकारी काम में बाधा की शिकायत और डॉक्टर से अभद्रता की शिकायत पर कोटगेट में 2 माह पूर्व शिकायत हुई थी.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


