जयपुर में कोठारी, कोटा में गोस्वामी बनेंगी मेयर - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kothari Will Be The Mayor In Jaipur And Goswami In Kota. जयपुर में कोठारी, कोटा में गोस्वामी बनेंगी मेयर - कॉपी लिंक प्रदेश में बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी मान गए हैं। अभी भ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kothari Will Be The Mayor In Jaipur And Goswami In Kota.
जयपुर में कोठारी, कोटा में गोस्वामी बनेंगी मेयर
- कॉपी लिंक
प्रदेश में बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी मान गए हैं। अभी भी 49 जगहों पर निर्दलीय और तीसरे दलों ने पेंच फंसाया हुआ है। अब इस मुकाबले में 198 निकायों में सीधा ‘कमल’ बनाम ‘हाथ’ हो गया है। प्रदेश की 169 नगर पालिकाओं में सीधी भिड़ंत हैं, जहां पर भाजप औ
कोटा में भाजपा के पास 57 पार्षद, कांग्रेस के पास केवल 39 पार्षद
जयपुर | मेयर-सभापति के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रदेश के 10 नगर निगमों में भाजपा-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए हैं। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा अपना मेयर पहले ही निर्विरोध बनवा चुकी है। जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अलवर में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। अजमेर, बीकानेर, पाली में भले ही कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब है लेकिन यहां भी भाजपा सेंध लगाने की तैयारी में है।
वहीं, जयपुर में मेयर पद के लिए भाजपा ने सुनील कोठारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बहुमत नहीं होने के बावजूद सुनीता मावर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। रणनीति के तहत कांग्रेस ने सुनीता मेठी और दशरथ अटल से भी नामांकन पत्र भरवाया है। जोधपुर निगम में भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने यहां अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। कोटा में भाजपा ने आखिरी समय में अनुसुईया गोस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया।
कांग्रेस से सुनीता मावर पर दांव इसलिए... वरिष्ठता पर भरोसा, मेयर दौड़ में रह चुकीं
जयपुर से सुनील ही क्यों? परकोटे का समीकरण साधा, वैश्य समाज का चेहरा
मैसूर में अजमेर के कांग्रेस पार्षदों ने सीखा वोटिंग का तरीका...कांग्रेस अजमेर नगर निगम में बोर्ड बनाने और मेयर पद हासिल करने की तैयारी में जुटी है। शनिवार को मैसूर की बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को मतदान प्रक्रिया समझाई गई। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और जिलाध्यक्ष ने बैठक लेकर रणनीति बताई। पार्षदों को मतपत्र मोड़ने, सील लगाने और सावधानी बरतने की जानकारी दी।
{सबसे वरिष्ठ पार्षदों में: सुनीता मावर कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ पार्षदों में से एक हैं। उन्होंने वार्ड-118 से जीत दर्ज की है। सुनीता पहले भी मेयर पद की दौड़ में शामिल रही हैं।
{दो नाम बैकअप में: पार्टी ने रणनीति के तहत सुनीता मेठी और दशरथ अटल से भी नामांकन कराया है। विधायकों की एकराय के बाद सुनीता मावर को मैदान में उतारा गया।
{किशनपोल से जीत: सुनील कोठारी किशनपोल विधानसभा के वार्ड-112 से जीते हैं। यह विस सीट कांग्रेस के पास है। शहर के 6 विधायक नहीं चाहते थे कि उनके क्षेत्र से मेयर बने।
{वैश्य समाज से तय था नाम: पहले से तय था कि मेयर प्रत्याशी वैश्य समाज से होगा। कोठारी इस कसौटी पर खरे उतरे। वैश्य समाज से राज्यसभा भेजने की मांग भी उठी थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

लोक भवन की सख्ती: परीक्षा में लापरवाही; कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट - Jaipur News

2.1K views · 136 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi

2K views · 134 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi


