‘भास्कर समाधान’: पब्लिक को मिल रहा हल: कोटा में सड़क के बीच लटका बिजली पोल, सांपों के डर में जी रहे लोग, तो कब्रिस्तान के गेट पर कचरे का ढेर - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Infra Woes: Dangling Pole, Garbage Near Graveyard | Bhaskar Samadhan ‘भास्कर समाधान’: पब्लिक को मिल रहा हल:कोटा में सड़क के बीच लटका बिजली पोल, सांपों के डर में जी रहे लोग,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Infra Woes: Dangling Pole, Garbage Near Graveyard | Bhaskar Samadhan
‘भास्कर समाधान’: पब्लिक को मिल रहा हल:कोटा में सड़क के बीच लटका बिजली पोल, सांपों के डर में जी रहे लोग, तो कब्रिस्तान के गेट पर कचरे का ढेर
- कॉपी लिंक
कोटा में सड़क, बिजली, सफाई, पानी और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्या हर वार्ड की जमीनी हकीकत बन गई है। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ पर कोटा शहर के लोग लगातार ऐसी समस्याओं के फोटो वीडियो शेयर कर रहे हैं। सरकारी विभागों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके लोग अब ‘भास्कर समाधान‘ पर अपनी परेशानियां साझा कर रहे हैं।
इन समस्याओं के समाधान में ‘भास्कर समाधान‘ आमजन और अधिकारियों के बीच संवाद की कमी को पूरा कर रहा है। साथ ही जिम्मेदारों को भी जनता के प्रति जवादेह बना रहा है। जन प्रतिनिधी भी पब्लिक की समस्याओं के समाधान में लगातार सहयोग कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं यूजर्स की भेजी कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर..
खाली प्लाट में उगी झाड़ियां, सांपों का डर
कोटा के आदित्य आवास योजना, गोरधनपुरा से दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर संजय ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कॉलोनी में घर के सामने एक खाली प्लाट है जिसमें बड़ी–बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस प्लाट का मालिक न तो इन खरपतवारों की सफाई करवाता है न ही प्लाट की बाउंड्रीवॉल करवाई है। इससे खाली प्लाट में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव पनप रहे हैं जो बरसात में घरों में आ रहे हैं।
बिजली पोल बीच सड़क तारों पर गिरा
कोटा के श्रीनाथ विहार, कुन्हाड़ी से विजय अग्रवाल ने 'भास्कर समाधान' पर बिजली के पोल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जो फोटो शेयर किया है उसमें बिजली का एक पोल सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ लगे तारों पर गिरा हुआ है। इससे वाहन चालकों के साथ हादसे का डर बना हुआ है। विजय ने बताया कि कॉलोनी की सीसी रोड बनाते समय डिवाइडर के पत्थर हटाए गए थे जिसकी वजह से पोल ढीले होकर गिर रहे हैं।
कॉलोनी में खम्भा लगाया, लाइट दी ही नहीं
लाडपुरा से विजय लक्ष्मी कंडेरा ने अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में बिजली विााग ने इलेक्ट्रिक पोल तो लगा दिए हैं लेकिन अभी तक इन पर रोशनी की व्यवस्था नहीं की है। शाम होते ही कॉलोनी की हर गली में अंधेरा छा जाता है। शाम ढले बाहर आने जाने के लिए मोबाइल टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से अपील की है कि कॉलोनी के अंधेरे को रोशन कर समाधान किया जाए।
कब्रिस्तान के मेन गेट पर कचरे का ढेर
राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एरिया की थर्मल कॉलोनी से मोहम्मद गुफरान ने सकतपुरा कब्रिस्तान की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कब्रिस्तान के मेन गेट पर आसपास के लोगों ने कचरा डाला हुआ है। ऐसा न करने के लिए लोगों को कई बार मना किया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निगम से अपील है कि यहां बोर्ड लगाकर लोगों को कचरा न डालने के लिए पाबंद किया जाए
अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए…
आंधी में गिरा पेड़, पोस्ट के बाद हटाया
कोटा के महावीर नगर के सम्राट चौक से जिकशांत ने आंधी बारिश में टूटे पेड़ों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि आंधी बारिश में फ्रेंडस कॉलाेनी की मेन सब्जी मंडी रोड पर पीपल का पेड़ टूटकर गिर गया था, जिससे ट्रैफिक में परेशानी हो रही थी। हैल्थ इंस्पेक्टर सुरेन्द्र ने जेसीबी की मदद से सफाई करवा दी है।
नालियों की सफाई, निकासी हुई सुचारु
कोटा की विस्तार योजना एक्सटेंशन से यूजर रुचि ने लिखा था कि थोड़ी बारिश में ही पानी भर जाता है। सीसी रोड बनाते समय पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं करने से यह समस्या बनी हुई है। नालियों में जमा गंदे पानी से मच्छर कॉलोनी में घर के पास ही पनप रहे हैं। इससे मच्छरजनित बीमारियों का डर बना हुआ है। पहले भी इसकी शिकायत कर चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या का विभाग के कर्मचारियों ने समाधान कर दिया है।
सुरेन्द्र बोयत बने ‘पब्लिक के स्टार’
कोटा की रुचि ने पानी की निकासी का मुद्दा 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी में नालियों के पानी की निकासी नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में ही घर के आगे जलभराव हो जाता है। भास्कर समाधान पर पोस्ट आते ही वार्ड 89 के जमादार सुरेन्द्र बोयत ने उनके इलाके की नालियां साफ करवा दी। इससे पानी की निकासी सुचारु हो गई है।
समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


