होमक्राइमकोटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

कोटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा शहर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के लिए हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दोनों आरोपियों को दबोचा। सूत्र: Kota News

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:42 am बजे
कोटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Crime News | Police Arrest Two Criminals With Illegal Weapons

रिवॉल्वर और देसी पिस्टल के साथ दो आरोपी दबोचे:वारदात से पहले कोटा पुलिस का एक्शन, घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे

- कॉपी लिंक

कोटा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी वारदात भी टल गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मकबरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाकिर हुसैन (56) निवासी नेहरू नगर मस्जिद के पास, कोटा जंक्शन थाना भीमगंजमंडी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, जाकिर हुसैन मकबरा सब्जी मंडी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे वारदात से पहले ही दबोच लिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई।

चेकिंग के दौरान आरोपी को अवैध हथियार समेत दबोचा

वहीं, नयापुरा थाना पुलिस ने चंबल कॉलोनी क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान मयंक सोनी (35) निवासी ब्रजराजपुरा चौथमाता बाजार, थाना मकबरा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें