राजस्थान में मौसम की आंख-मिचौली; ऑरेंज अलर्ट बेअसर
राजस्थान में मौसम की आंख-मिचौली; ऑरेंज अलर्ट बेअसर राजधानी जयपुर में भी दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल जरूर नजर आए, लेकिन बारिश बहुत सीमित…

सौजन्य से:- Live Hindustan
राजस्थान में मौसम की आंख-मिचौली; ऑरेंज अलर्ट बेअसर
राजधानी जयपुर में भी दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल जरूर नजर आए, लेकिन बारिश बहुत सीमित रही। माधोराजपुरा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि फागी, शिवदासपुरा और सांगानेर क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।
जून का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन राजस्थान में मौसम का मिजाज अब भी लोगों की परीक्षा ले रहा है। एक तरफ आसमान में बादलों की आवाजाही है, दूसरी तरफ तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इससे पहले सोमवार को जारी ऑरेंज अलर्ट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा।
बारिश की उम्मीद, लेकिन बढ़ी बेचैनी
सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में लोगों ने सुबह से ही राहत भरे मौसम की उम्मीद की थी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों से लेकर शहरों में रहने वाले लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और उमस ने परेशान कर दिया। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का असर बना रहा। बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।
बाड़मेर सबसे गर्म, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तपती दोपहर और उमस भरी हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली।
कुछ इलाकों में बादलों ने दी राहत
हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों ने थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई। करौली, सवाई माधोपुर और दौसा के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सीकर में शाम को करीब 15 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे पूरे दिन की गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया तो किसानों के चेहरे पर भी उम्मीद की मुस्कान दिखाई दी।
जयपुर में बूंदाबांदी, उमस बरकरार
राजधानी जयपुर में भी दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल जरूर नजर आए, लेकिन बारिश बहुत सीमित रही। माधोराजपुरा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि फागी, शिवदासपुरा और सांगानेर क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद लोगों को राहत की उम्मीद से ज्यादा इंतजार ही मिला।
अलवर में सुबह राहत, दोपहर में फिर गर्मी
अलवर में सोमवार सुबह का मौसम सुखद रहा। तड़के करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके बाद उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में दिनभर रहा उमस का असर
कोटा में भी मौसम का यही हाल रहा। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
जोधपुर में अलर्ट बेअसर रहा
जोधपुर में सुबह हल्के बादलों और हवाओं के बावजूद दोपहर के बाद गर्मी का असर अचानक बढ़ गया। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद वहां बारिश नहीं हुई और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उदयपुर में प्री-मानसूनी गतिविधियां जारी
लेकसिटी उदयपुर में भी मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मेवाड़ क्षेत्र में अगले दो दिनों तक प्री-मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
अजमेर में बढ़ी नमी और उमस
अजमेर में भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे उमस ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश का नियमित दौर शुरू होने के बाद ही लोगों को वास्तविक राहत मिल सकेगी।
प्री-मानसून बारिश ने बदली तस्वीर
इस बीच राजस्थान के लिए एक अच्छी खबर भी है। मानसून को लेकर कमजोर बारिश की आशंकाओं के बावजूद प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां उम्मीद से बेहतर रही हैं। एक जून से 21 जून तक राज्य में सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 28 मिलीमीटर मानी जाती है, वहीं इस बार अब तक 39.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
अब मानसून की दस्तक का इंतजार
मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में गर्मी और उमस से परेशान लोगों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं। खेतों में खड़ी उम्मीदें, शहरों की बेचैनी और बारिश का इंतजार—राजस्थान फिलहाल इसी मौसमीय संघर्ष के बीच मानसून के स्वागत की तैयारी कर रहा है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


