होमशिक्षा-करियरजोधपुर पहुंचे सीएस ने लिया उम्मेद अस्पताल एवं हाईकोर्ट भवन का जायजा, जानिए ब्योरा
शिक्षा-करियर

जोधपुर पहुंचे सीएस ने लिया उम्मेद अस्पताल एवं हाईकोर्ट भवन का जायजा, जानिए ब्योरा

जोधपुर पहुंचे सीएस ने लिया उम्मेद अस्पताल एवं हाईकोर्ट भवन का जायजा, जानिए ब्योरा श्रीनिवास ने जिले के सैटेलाइट अस्पतालों को बेहतर सुविधायुक्त बनाने को कहा ताकि जोधपुर के अस्पतालों पर मरीज भार घटे. Published : September…

ETV Bharat के अनुसार5 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
जोधपुर पहुंचे सीएस ने लिया उम्मेद अस्पताल एवं हाईकोर्ट भवन का जायजा, जानिए ब्योरा

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर पहुंचे सीएस ने लिया उम्मेद अस्पताल एवं हाईकोर्ट भवन का जायजा, जानिए ब्योरा

श्रीनिवास ने जिले के सैटेलाइट अस्पतालों को बेहतर सुविधायुक्त बनाने को कहा ताकि जोधपुर के अस्पतालों पर मरीज भार घटे.

Published : September 5, 2026 at 2:30 PM IST

जोधपुर: राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी और लेबर रूम में मरीज से मिले तथा डॉक्टर से बातचीत की. उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स की बैठक भी ली. इसके बाद सीएस श्रीनिवास ने हाईकोर्ट के नए भवन का जायजा एवं अधिकारियों से जानकारी ली.

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने मीडिया से कहा कि उम्मेद अस्पताल पर अत्यधिक भार है. पूरे मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 5000 बेड हैं. इसमें 1100 बेड मदर एवं चाइल्ड के लिए रखे हैं. इससे पता चलता है कि यहां काम कितना ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर सरकार की मंशा के अनुरूप गर्भवती और प्रसुताओं की सेहत को लेकर सजग हैं. सरकार के निर्देशों की पूरी पालन की जा रही है. वहां हाईरिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी ली.

हाईकोर्ट भवन का जायजा: डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से मुख्य सचिव हाईकोर्ट के झालामंड स्थित मुख्य पीठ भवन गए, जहां भवन के उन हिस्सों का जायजा लिया, जिनको लेकर हाइकोर्ट ने प्रसंज्ञान लिया. उनके साथ जिला कलेक्टर, निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारी भी थे. मुख्य सचिव ने हालात देखे और अधिकारियों के साथ बैठक की. जिला प्रशासन के साथ मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बैठक करेंगे. हाईकोर्ट भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.

इसलिए गए सीएस: असल में आईआईटी बॉम्बे की एक्सपर्ट रिपोर्ट में हाल में खुलासा हुआ कि वर्ष 2019 में उद्घाटन हुए मुख्य पीठ के भव्य और अत्याधुनिक नए भवन का विशाल सेंट्रल डोम (मध्य गुंबद- लगभग 21 मीटर ऊंचा) ढहने की कगार पर है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह गुंबद बेहद जर्जर है और कभी भी गिर सकता है. हाईकोर्ट में गुंबद ढक दिया है. इसके नीचे लोगों की आवाजाही रोक दी.

सैटेलाइट हॉस्पिटल को करना होगा तैयार: उम्मेद अस्पताल में मुख्य सचिव ने कहा कि जोधपुर जिले और शहर में मौजूद विभिन्न सैटेलाइट अस्पतालों को ऐसे तैयार करें कि उन इलाकों के सामान्य मरीजों का भार जोधपुर कम पहुंचे. वहां सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें