राजस्थान में रक्षाबंधन की रोनक, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी
राजस्थान में रक्षाबंधन की रोनक, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी रक्षाबंधन पर दीया कुमार ने प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी और डिप्टी सीएम बैरवा ने दीया कुमारी को आशीर्वाद दिया देते हुए उनके उज्जवल भव…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान में रक्षाबंधन की रोनक, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर दीया कुमार ने प्रेमचंद बैरवा को राखी बांधी और डिप्टी सीएम बैरवा ने दीया कुमारी को आशीर्वाद दिया देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
राखी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस क्रम में भाई बहन के प्यार का यह पर्व रक्षाबंधन पिंक सिटी जयपुर में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के घर जाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी. उन्हें तिलक लगाया और आरती की. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा के परिवार के दूसरे सदस्यों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा और उनसे आशीर्वाद लिया.
डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने इस मौके पर दीया कुमारी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. दीया कुमारी ने इस मौके पर कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भारत की संस्कृति और परंपरा को दिखाता है. यह रिश्तों की डोर को और मजबूत करता है.
सैनिक करते हैं हमारी रक्षा, उन्हें राखी बांधना हमारा कर्तव्य
दीया कुमारी ने कहा, "सभी को राखी की बधाई. यह बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे सभी मनाते हैं. सिर्फ भाई-बहन का नहीं, ये ऐसा त्योहार है जब लोग अपनी बड़ी बहन को भी राखी बांधते हैं. कोई अपने बड़े का आशीर्वाद लेने के लिए भी उन्हें राखी बांधता है. हम अपने सैनिकों को राखी बांधते हैं, जो सरहदों पर रहते हैं और अपने परिवार से मिल भी नहीं पाते. मैंने पिछले साल भी उन्हें राखी बांधी थी. इस बार भी कोशिश करूंगी कि बांध सकूं. वो हमारी, हमारे देश की रक्षा करते हैं. हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें और उन्हें रक्षासूत्र बांधें."
दीया कुमार ने आगे कहा, "हमारे हेल्थ केयर वर्कर्स, डॉक्टर्स, जो अलग-अलग तरीके से हमारी रक्षा करते हैं. उनको भी अगर हम रक्षासूत्र बांधेंगे तो एक अच्छा संदेश जाएगा."
यह भी पढ़ें: नेपाल त्रासदी के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पशुपतिनाथ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग

निकाय चुनाव 2026: अजमेर और सिरोही में टिकट न मिलने से बीजेपी में बगावत, नाराज नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल


