मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सेवा की। उन्होंने जल सेवा केंद्र पर पानी-शरबत और भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a68b5ce873cc511de094d96","slug":"cm-bhajanlal-sharma-distributed-sharbat-and-prasad-to-devotees-at-mudia-purnima-fair-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया पूर्णिमा मेले में सीएम भजनलाल: परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की, भंडारे में किया प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया पूर्णिमा मेले में सीएम भजनलाल: परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की, भंडारे में किया प्रसाद वितरण
Tue, 28 Jul 2026 07:29 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:29 PM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा मेले में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आन्यौर स्थित पूंछरी के लौठा पर गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की। उन्होंने जल सेवा केंद्र पर पानी-शरबत और भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुड़िया पूर्णिमा मेले में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने काफिले के साथ पहुंचे। उन्होंने आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी के लौठा पर गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए जल सेवा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पानी और शरबत वितरित किया। इसके बाद वह पास में लगे भंडारे में पहुंचे और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गिरिराज महाराज के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता तथा दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने भंडारा आयोजकों और सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि मुड़िया पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। एटीएस कमांडो, पुलिस और ट्रैफिक कर्मी तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


