होम›क्राइम›अलवर: खैरथल में बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान में डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व काम कर रही
क्राइम

अलवर: खैरथल में बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान में डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व काम कर रही

अलवर: खैरथल के होटल ग्रीनलैंड में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार से हमारा समझौता हो गया. कांग्रेसी वहां पहुंच गए और वहां घोषणा पत्र में लिख…

First India News के अनुसार28 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
अलवर: खैरथल में बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान में डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व काम कर रही

सौजन्य से:- First India News

अलवर: खैरथल के होटल ग्रीनलैंड में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार से हमारा समझौता हो गया. कांग्रेसी वहां पहुंच गए और वहां घोषणा पत्र में लिखा कि हमारी सरकार आएगी तो समझौते को रद्द कर देंगे. अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली शामिल थे. मैं इनसे पूछना चाहता हूं तुम किस मुंह से राजस्थान में कह पाओगे. इनको ये नहीं पता की बंशीवारे की भर्तृहरि की कृपा है. ये कहीं दिखे भी नहीं सूपड़ा साफ़ हो गया.

2027 में किसानों को फ्री में पूरी बिजली देंगे:

पीएम के नेतृत्व में 6 राज्यों का समझौता हुआ है. उत्तराखंड से पानी राजस्थान आएगा. ये चिल्ला रहे है की यमुना का पानी नहीं आएगा. ये लूट और झूठ की राजनीति करते हैं. किसान सम्मान का पैसा केंद्र देता है. हम भी देते हैं,पैसा आता है तो टन टन घंटी बोलती है या नहीं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2027 में किसानों को फ्री में पूरी बिजली देंगे. तिजारा में आया हूं तो कुछ और काम करके जाऊं. हम बहरोड़ से आगे कोटपूतली तक ले जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की. खैरथल तिजारा को ERCP में जोड़ेंगे. अधिशासी अभियंता का पद स्वीकृत किया है.जेवीवीएनएल के ऑफिस की घोषणा की. तिजारा से हरियाणा सीमा तक सड़क सुदृढ़ीकरण की घोषणा की. दो साल बनाम पांच साल. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब 32 माह बनाम पांच हो गया है उसको देख लेना. ये पहले विधानसभा छोड़कर भाग गए थे. खैरथल जिले को प्रगतिशील जिला बनाएंगे. राजस्थान का केंद्र बनेगा ये विश्वास दिलाना चाहता हूं.

हम आए तो हमने एक रोड मैप विकास का बनाया:

कार्यक्रम में कांग्रेस को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने छात्र छात्राओं की ड्रेस का पैसा डीबीटी कर दिया. कांग्रेस वाले इसमें भी कन्या लगा देते थे. चुनाव आते हैं तो ये धर्म और जाति की बात करते हैं. इन्होंने किस जाति धर्म का भला किया है. हम आए तो हमने एक रोड मैप विकास का बनाया. कांग्रेस ने राजस्थान का हाल खंडहर मकान जैसा कर दिया था. हमने कहा सबसे पहले राजस्थान को पानी चाहिए. हमने अंतर्राज्यीय समझौते किए. देश में दस समझौते हुए चार राजस्थान के हैं. यहां भी पानी आएगा. देश की सबसे बड़ी योजना है एक लाख करोड़ की.

अंत्योदय हमारी प्राथमिकता:

कार्यक्रम में कांग्रेस को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आप सिर्फ दोष मढ़ने का काम करते हैं. इन्होंने सहकार के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था. हमने दूध का उत्पादन बढ़ाने का काम किया है. हमने हर गांव में सहकारिता समिति बनाने की बात की. हमने दस लाख सदस्य जोड़े हैं. कांग्रेस अपने लोगों को जोड़ती थी. अंत्योदय हमारी प्राथमिकता है. युवाओं से कहना चाहता हूं. पिछले पांच साल में क्या हाल हुआ. पेपर लीक हो रहे थे. हमने कितने रोजगार दिए हैं. जानकारी नहीं हो तो ट्यूशन लगा लो. कांग्रेस के लोग आये तो बता देना कि राजस्थान सरकार ने कितना काम किया है. उनकी गाड़ी पर चिपका देना. जोड़ना नहीं आए तो बताना उनको.

मिल्क केक, सरसों का तेल, लाल प्याज का किया जिक्र:

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपने नगर निकाय चुनाव में अलवर, बहरोड़, खैरथल से भाजपा के अध्यक्ष चुनकर भेजे हैं. तीन चरणों में 204 में भाजपा सभापति और मेयर चुनकर भेजा है. मैं दिल की गहराइयों से बहुत बहुत स्वागत करता हूं. बुखार होने के बावजूद मुख्यमंत्री कार्यक्रम कर रहे है. सीएम ने मिल्क केक, सरसों का तेल, लाल प्याज का जिक्र किया. महाराज भर्तृहरि समेत धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये क्षेत्र राजस्थान और देश के लिए केंद्र बनने वाला है. पीएम के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प है. यह स्थान बहुत आगे जाने वाला है. विकसित भारत में आपका भी योगदान होगा. सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य पर हम काम कर रहे हैं.

प्रदेश में डबल इंजन सरकार कर रही अभूतपूर्व काम:

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है. केंद्र या राज्य से पैसा आए,वो निकाय या पंचायत के पास आता है. इसलिए हमें ट्रिपल इंजन सरकार चाहिए. बुनियादी ढांचा ठीक करने ज़मीन पर पहुंचने के लिए हमें ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए. खैरथल तिजारा में सात में से 6 निकाय भाजपा को मिले हैं. हमने एक हज़ार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया है. कांग्रेस के लोग हवाई बात करते हैं. कांग्रेस के लोग जनता से जुड़कर काम करते तो ये हाल नहीं होता. कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को जनहित किया. ये चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं, EVM पर दोष मढ़ते है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें