क्या है महाभारत सर्किट, उत्तराखंड और राजस्थान मिलकर कर रहे काम; नए डेस्टिनेशन बनेंगे
क्या है महाभारत सर्किट, उत्तराखंड और राजस्थान मिलकर कर रहे काम; नए डेस्टिनेशन बनेंगे Mahabharata Circuit: उत्तराखंड और राजस्थान मिलकर महाभारत सर्किट के विस्तार पर काम करेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जय…

सौजन्य से:- livehindustan.com
क्या है महाभारत सर्किट, उत्तराखंड और राजस्थान मिलकर कर रहे काम; नए डेस्टिनेशन बनेंगे
Mahabharata Circuit: उत्तराखंड और राजस्थान मिलकर महाभारत सर्किट के विस्तार पर काम करेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जयपुर में राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
Mahabharata Circuit: उत्तराखंड और राजस्थान की भाजपा सरकारें महाभारत सर्किट का विस्तार करने जा रही हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में मुलाकात भी हुई। सतपाल महाराज जयपुर पहुंचे थे। राजस्थान सीएम से भेंट में महाराज ने कहा कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने उत्तराखंड और राजस्थान के कई स्थानों में भ्रमण किया। इनका विस्तार किया जाएगा।
उत्तराखंड और राजस्थान महाभारत सर्किट का विस्तार करेंगे। मंगलवार को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुलाकात की। महाराज ने कहा कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजस्थान में भी पांडव कई स्थानों पर घूमे।
सतपाल महाराज बोले- गणगौर उत्सव की विशेष मान्यता
सतपाल महाराज ने बताया कि महाभारत काल से उत्तराखंड और राजस्थान के कई स्थानों का पौराणिक जुड़ाव है। राजस्थान के गणगौर उत्सव की बड़ी मान्यता है। इस उत्सव में यह माना जाता है कि माता गौरी (पार्वती) अपने पीहर यानी मायके आती हैं। माता पार्वती हिमालय की पुत्री शैलपुत्री हैं। उनका मायका हिमालय क्षेत्र ही है। ऐसे में दोनों राज्यों में पौराणिक और सांस्कृतिक स्तर पर गहरा जुड़ाव है।
पौराणिक जुड़ाव से संबंध मजबूत होंगे
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि दोनों राज्यों की साझा परंपराओं और मान्यताओं को सामने लाने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे न केवल दोनों राज्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में आज होगी
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगी और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे। बैठक में हारी हुई सीटों की समीक्षा होगी। इन सीटों को जीतने के लिए किए गए प्रयासों और नेताओं के इन सीटों पर किए गए प्रवास का फीडबैक भी लिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कोर कमेटी में शामिल कई पूर्व सीएम, प्रदेश महामंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनाव की दृष्टि से तैयार किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिए जाएंगे।
युवाओं पर फोकस
बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि जंतर मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन के बाद परिस्थितियों में बदलाव आया है। चुनाव से पहले पार्टी युवाओं को साधने के लिए नए सिरे से भी कोशिश करने जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में इस पर चर्चा होगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे

रेगिस्तान से परे: राजस्थान का मानसून बदलाव पर्यटकों को आकर्षित करता है

ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत: राजस्थान घूमने आया था परिवार; सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा - Sujangarh News


