ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत: राजस्थान घूमने आया था परिवार; सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा - Sujangarh News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Churu - Sujangarh - Churu Road Accident | Trailer Collides With Traveler In Sujangarh ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत:राजस्थान घूमने आया था परिवार; सालासर से पुष्क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Churu
- Sujangarh
- Churu Road Accident | Trailer Collides With Traveler In Sujangarh
ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत:राजस्थान घूमने आया था परिवार; सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा
- कॉपी लिंक
चूरू जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हैं। ट्रैवलर में 20 लोग सवार थे। सभी लोग सालासर दर्शन करने के बाद पुष्कर जा रहे थे।
हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर सालासर रोड स्थित बोबासर पुलिया के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
मृतकों की पहचान सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद, उर्मिला साहू पत्नी (65) छोटेलाल साहू व आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार निवासी कोलकाता के रूप में हुई। तीन लोगों को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। सुशीला और उर्मिला आपस में सगी बहनी थीं। आनंदी उनकी भतीजी की बेटी थी।
मृतकों के परिवार के गंगाप्रसाद साहू ने बताया- परिवार के 20 लोग एक अगस्त को कोलकाता से जयपुर आए थे। 2 अगस्त को परिवार खाटूश्यामजी पहुंचा। दर्शन के बाद वहीं एक धर्मशाला में रुक गया। 3 अगस्त की सुबह एक ट्रैवलर बुक किया। पहले सालासर मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद पुष्कर के लिए रवाना हुए, रास्ते में ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी।
दो की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
सीआई मुकुट बिहारी मीणा न ने बताया- ट्रेलर जसवंतगढ़ की ओर से सालासर की ओर जा रहा था। ट्रैवलर सालासर से पुष्कर की ओर जा रही थी। दोपहर 12 बजे बोबासर पुलिया पर ट्रैवलर के चढ़ने से पहले सामने आ रहे ट्रेलर ने अपने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।
इस दौरान ट्रेलर बेकाबू हो गया और लहराते हुए सामने से आ रहे ट्रैवलर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही ट्रैवलर पुलिया के पास पलट गया। जबकि ट्रेलर हाईवे किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ सड़क से नीचे लटक गया।
हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हाईवे के किनारे कराया गया। ट्रैवलर सवार 18 लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक 16 साल की युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उन्हें सीकर लेकर गए।
हादसे में इनकी हुई मौत
- सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद
- उर्मिला साहू पत्नी (65) छोटेलाल साहू
- आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार
इन घायलों सीकर रेफर किया
- अनु (60)
- राधा (60)
- प्रतिभा(35)
इन घायलों का सुजानगढ़ में चल रहा इलाज
कालीप्रसाद, परी, अनोखी, ऋषिका, रामरख, कृति, शिवम, आर्यन, अनन्या, पूनम, दुर्गा और शेषांग का सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ट्रैवलर में 4 बच्चे सहित 20 लोग सवार थे
ट्रैवलर के ड्राइवर मोहनलाल सैनी ने बताया- गाड़ी में 4 बच्चों सहित कुल 20 लोग सवार थे। ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। जिससे वह लहराने लगा और ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतर गया।
…
यह खबर भी पढ़ें
दर्दनाक हादसे का चश्मदीद बोला- शवों के बीच तड़पता रहा:आंख खुली तो अस्पताल में था, जयपुर-अजमेर हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर दूदू के महला गांव के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस के खलासी मोहम्मद रेहान ने होश आने के बाद हादसे का ऐसा मंजर बयां किया जिसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। उसने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साथ खड़े लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह खुद शवों के बीच खून से लथपथ पड़ा रहा। (पढ़ें पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ट्रक और ट्रैवलर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, जानिए क्या है मामला

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, 5 अगस्त तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा? IMD का ताजा अपडेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री राजस्थान के पिपलांत्री की कहानी बताती है, जहां हर बेटी का स्वागत 111 पेड़ों से किया जाता है - द ट्रिब्यून


