होमक्राइमजयपुर में फिर एक्टिव हुआ कच्छा-बनियान गिरोह: VIDEO: पहले रेकी करते दिखे बदमाश, फिर साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में फिर एक्टिव हुआ कच्छा-बनियान गिरोह: VIDEO: पहले रेकी करते दिखे बदमाश, फिर साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Kachha Baniyan Gang Active | Surya Nagar CCTV Footage Video जयपुर में फिर एक्टिव हुआ कच्छा-बनियान गिरोह: VIDEO:पहले रेकी करते दिखे बदमाश, फिर साथियों के साथ दीवार फांदकर…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अगस्त 2026 को 05:15 pm बजे
जयपुर में फिर एक्टिव हुआ कच्छा-बनियान गिरोह: VIDEO:  पहले रेकी करते दिखे बदमाश, फिर साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Kachha Baniyan Gang Active | Surya Nagar CCTV Footage Video

जयपुर में फिर एक्टिव हुआ कच्छा-बनियान गिरोह: VIDEO:पहले रेकी करते दिखे बदमाश, फिर साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे

- कॉपी लिंक

राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित सूर्य नगर में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक बार फिर कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाश वारदात की नीयत से पहुंचे। हालांकि, मकान मालिकों की सतर्कता के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

सबसे अहम बात यह है कि बदमाश उन्हीं मकानों के आसपास दोबारा पहुंचे, जहां पहले भी चोरी की कोशिश की जा चुकी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि गिरोह पहले से इलाके की रेकी कर रहा है और सुनसान मकानों को लगातार निशाना बनाने की फिराक में है।

अब देखिए, मामले से जुड़ी PHOTOS…

CCTV में कैद हुईं बदमाशों की हरकतें

गिरोह की गतिविधियां इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में संदिग्ध बदमाश कॉलोनी में घूमते और मकानों की रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।

2 महीने बाद फिर दी दस्तक

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से पुलिस गिरोह तक नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच गिरोह ने एक बार फिर उसी इलाके में वारदात की कोशिश कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार दूसरी बार एक ही क्षेत्र में गिरोह की मौजूदगी से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।

रात में बढ़ी दहशत, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें