राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का समापन, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- युवा मेहनत करें, सपना टूटने नहीं देंगे
राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का समापन, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- युवा मेहनत करें, सपना टूटने नहीं देंगे भजनलाल शर्मा ने कहा- योग, ध्यान और प्राणायाम दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं. Published : Oct…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का समापन, सीएम भजनलाल शर्मा बोले- युवा मेहनत करें, सपना टूटने नहीं देंगे
भजनलाल शर्मा ने कहा- योग, ध्यान और प्राणायाम दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं.
Published : October 6, 2026 at 6:23 PM IST
जयपुर: योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-आमजन नशे की लत को छोड़ें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक कूटनीति के कारण संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की.
योग, ध्यान और प्राणायाम दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं. यह ज्ञान परंपरा मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम बन रही है. प्रतियोगिता में 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 925 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनके अलावा 200 से अधिक राष्ट्रीय रेफरी, तकनीकी अधिकारी और अन्य पदाधिकारी भी प्रतियोगिता से जुड़े. सीएम ने कहा- योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और ऋषियों की अनमोल धरोहर है. जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ, संयमित और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाई है.
गांव-गांव में खुलेंगे अटल ज्ञान केंद्र: मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं. इनकी ऊर्जा से ही हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. इन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार गांव में अटल ज्ञान केंद्र खोल रही है. इन केंद्रों में ऑनलाइन क्लास, ई-लाइब्रेरी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. वहीं, हर पंचायत में खेल मैदान भी विकसित किए जा रहे हैं.
रोजगार पर गिनाई उपलब्धियां: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अब तक 1 लाख 93 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं. 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है. निजी क्षेत्र में हमने 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है. वहीं, युवाओं के विदेश में नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए जयपुर में पांच देशों की भाषाओं का सेंटर भी शुरू किया गया है.
पेपरलीक पर पूर्ववर्ती सरकार को घेरा: मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में पेपरलीक की घटनाएं होती रहती थीं. वहीं, हमारे कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. वे मेहनत करें और परीक्षा की तैयारी करें, राज्य सरकार उनके सपनों को नहीं टूटने देगी.
ओलंपिक के लिए तैयार होंगे प्रदेश के खिलाड़ी: भजनलाल शर्मा ने कहा- राज्य सरकार ने युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति-2025 जारी की है. खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे और युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि हमारा प्रदेश खेल के मैदान में देश-दुनिया में अग्रणी बने. प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान टॉप्स योजना लागू की गई है.
खेलो इंडिया केंद्र और खिलाड़ियों को अनुदान: भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रदेश में 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए जा रहे हैं. वहीं, 1 हजार 786 खिलाड़ियों को 40 करोड़ 12 लाख रुपए का अनुदान स्वीकृत किया गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योगासन चैंपियनशिप के विजेता पश्चिम बंगाल, द्वितीय स्थान पर रहे हरियाणा और तृतीय स्थान पर रहे महाराष्ट्र को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan CM urges youth to adopt Yoga, announces TOPS for Olympics

Jodhpur Zila Pramukh Election: 11 में से 9 बार कांग्रेस की जीत, BJP की कोशिश जारी

Defending champions Rajputana Royals of Rajasthan gear up to retain Archery Premier League title


