होमक्राइमअजमेर में पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या; पास के कमरे में सो रहा था बड़ा बेटा
क्राइम

अजमेर में पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या; पास के कमरे में सो रहा था बड़ा बेटा

अजमेर में पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या; पास के कमरे में सो रहा था बड़ा बेटा पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान इलाके की है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने पानी में सल्फॉस की…

Hindustan के अनुसार20 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
अजमेर में पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या; पास के कमरे में सो रहा था बड़ा बेटा

सौजन्य से:- Hindustan

अजमेर में पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या; पास के कमरे में सो रहा था बड़ा बेटा

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान इलाके की है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने पानी में सल्फॉस की गोलियां मिलाकर पी लीं।

राजस्थान के अजमेर में पति-पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 59 साल के अशोक शर्मा, 52 साल की उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा और 20 साल की बेटी दीक्षा शर्मा के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना शनिवार को आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान इलाके की है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने पानी में सल्फॉस की गोलियां मिलाकर पी लीं।

पुलिस के अनुसार, फर्नीचर के कारोबारी अशोक ने अपने भांजे निर्मल को फोन कर यह कदम उठाने की जानकारी दी जिसके बाद निर्मल ने अशोक के पड़ोसी गुरुदत्त को फोन कर उनके घर जाने को कहा। उसने बताया कि गुरुदत्त जब घर पहुंचे तो तीनों को अचेत अवस्था में देखा। पुलिस के अनुसार तीनों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा

पुलिस ने बताया कि घटना के समय अशोक का बेटा गौरव दूसरे कमरे में सो रहा था। गौरव जयपुर में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस बताया कि इन सभी ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पड़ोसियों ने दावा किया कि परिवार भारी कर्ज में था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें