अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए मतदान आज, बस में सवार होकर शपथ लेने आए भाजपा पार्षद, कांग्रेस उम्मीदवार भी पहुंचीं
अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए मतदान आज, बस में सवार होकर शपथ लेने आए भाजपा पार्षद, कांग्रेस उम्मीदवार भी पहुंचीं कांग्रेस से किरण गढ़वाल और भाजपा से अनामिका शर्मा मेयर पद की उम्मीदवार हैं. Published : September 21, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर नगर निगम मेयर पद के लिए मतदान आज, बस में सवार होकर शपथ लेने आए भाजपा पार्षद, कांग्रेस उम्मीदवार भी पहुंचीं
कांग्रेस से किरण गढ़वाल और भाजपा से अनामिका शर्मा मेयर पद की उम्मीदवार हैं.
Published : September 21, 2026 at 9:56 AM IST
|Updated : September 21, 2026 at 10:39 AM IST
अजमेर : अजमेर नगर निगम के मेयर पद पर मतदान के लिए सोमवार सुबह बस से भाजपा पार्षदों को लाया गया है. कांग्रेस उम्मीदवार किरण गढ़वाल भी नगर निगम पहुंच चुकी हैं. 11 से 2 बजे के बीच मतदान होगा. रविवार रात को कांग्रेस के पार्षदों को कर्नाटक के मैसूर से जयपुर लाया जा चुका है. भाजपा के पार्षदों को भी जयपुर से पुष्कर लाया गया है. मंगलवार को डिप्टी मेयर पद के लिए भी मतदान होना है. ऐसे में पार्षदों को आज मतदान के बाद वापस बाड़ेबंदी में ही रखा जाएगा.
अजमेर नगर निगम के मेयर पद के मतदान से पहले भाजपा के पार्षद शपथ के लिए नगर निगम की नई बिल्डिंग में पहुंचे हैं. नगर निगम के बाहर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से किलाबंदी की है. मीडिया को भी नगर निगम की बिल्डिंग में जाने की अनुमति नहीं दी गई है. भाजपा के पार्षदों को बस और अन्य वाहनों में पुष्कर से लाया गया है. मतदान से पहले भाजपा के पार्षदों को शपथ लेनी होगी. शपथ के बिना भाजपा पार्षद नियम अनुसार वोट नहीं दे पाएंगे. भाजपा पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी अनिल पूनिया ने शपथ दिलाई है.
इसे भी पढे़ं. लाइव LOCAL BODY ELECTIONS 2026: शहर की सरकार का चेहरा आज होगा तय, 273 निकायों में चुने जाएंगे प्रमुख, 5 निगमों को मिलेंगे मेयर
दूसरी तरफ कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है. जयपुर से कांग्रेस के पार्षद रवाना हो चुके हैं. कांग्रेस के पार्षद पूर्व में ही शपथ ले चुके हैं. लिहाजा वे मतदान के लिए सीधा आएंगे. भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि 4 दिन से 'राम' को नहीं मानने वाले कांग्रेसी नौटंकी कर रहे हैं. अजमेर नगर निकाय में कांग्रेस का इतिहास देखें तो पिछले पांच चुनाव में कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग की है. इस बार भी क्रॉस वोटिंग होगी. भाजपा के पार्षद सभी एकजुट हैं और निर्दलीय पार्षद भी पक्ष में हैं. वहीं, कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने दावा किया है कि 42 पार्षद मतदान के लिए आ रहे हैं. 2 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के सम्पर्क में हैं. राठौड़ का दावा है कि नगर निगम में बोर्ड कांग्रेस बनाएगी.
अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए नई बिल्डिंग में 11 से 2 बजे तक मतदान होना है. कांग्रेस से किरण गढ़वाल और भाजपा से अनामिका शर्मा मेयर पद की उम्मीदवार हैं. अजमेर नगर निगम में 80 पार्षद हैं. बहुमत साबित करने के लिए 41 मत जरूरी है. नगर निगम के 80 वार्डों के जनादेश को देखें तो कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद जीते हैं. फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही है. सोमवार को 2 बजे के बाद साफ होगा कि अजमेर नगर निगम के मेयर की कुर्सी किस को मिलती है. यहां भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 9 वोट की आवश्यकता है, जबकि कांग्रेस को चार अतिरिक्त वोट की जरूरत है. निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में जीत की चाबी है.
इसे भी पढ़ें. जयपुर की नई शहरी सरकार : एक ही सदन में दिखेगा Gen Z का जोश और 67 साल का अनुभव
कांग्रेस और भाजपा के पार्षद बाड़ेबंदी में : कांग्रेस ने अपने पार्षदों को कर्नाटक सरकार की सुरक्षा में मैसूर में रखा था. रविवार को सभी पार्षद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार से भी मिले. हवाई जहाज से कांग्रेसी पार्षदों को देर रात जयपुर लाया गया और सुबह वाहनों से मतदान के लिए उन्हें अजमेर लाया गया. दूसरी तरफ भाजपा के पार्षदों को पहले से ही जयपुर में गुप्त स्थान पर रखा गया है. रविवार रात को सभी भाजपा पार्षदों को पुष्कर लाया गया है. हालांकि, सभी पार्षदों के फोन अभी भी बंद हैं. उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है.
कांग्रेस और भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर : अजमेर नगर निगम के मेयर पद के लिए मतदान गुप्त होगा. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी रहती है. यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ ही अपने अपने निर्दलीय समर्थित पार्षदों को भी एकजुट रखना का दावा कर रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस बहुमत के लिए 11 निर्दलीय पार्षदों पर निर्भर है. कांग्रेस 5 निर्दलीय पार्षदों और भाजपा 10 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


