होमकृषिअशोक गहलोत को रमेश मीणा की चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो नार्को टेस्ट करने को तैयार'
कृषि

अशोक गहलोत को रमेश मीणा की चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो नार्को टेस्ट करने को तैयार'

राजस्थान कांग्रेस में घमासान के बीच कांग्रेस नेता रमेश मीणा ने अशोक गहलोत को चुनौती दी है और कहा है कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत है तो उनका नार्को टेस्ट करवाया जाए.

ABP News के अनुसार11 जून 2026 को 12:05 pm बजे
अशोक गहलोत को रमेश मीणा की चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो नार्को टेस्ट करने को तैयार'

सौजन्य से:- ABP News

Rajasthan Congress Clash: पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने अशोक गहलोत को दी चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो मेरा नार्को...'

Rajasthan Congress Clash: रमेश मीणा ने कहा कि "अगर इस बात का कोई सबूत है कि उन्होंने 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान 10 करोड़ रुपये लिए थे" तो उनका 'नार्को टेस्ट' करवाया जाए.

राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों घमासान की स्थिति है, राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी है. उन्होंने कि, "अगर इस बात का कोई सबूत है कि उन्होंने 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान 10 करोड़ रुपये लिए थे" तो उनका 'नार्को टेस्ट' करवाया जाए.

मीणा ने गहलोत खेमे के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही कि गहलोत के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले कुछ विधायकों ने सरकार गिराने के सौदे के तहत 10-10 करोड़ रुपये लिए थे. मीणा ने इस आरोप को साबित करने की चुनौती दी.

'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?

वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार है- रमेश मीणा

करौली में किसान सम्मेलन में मीणा ने कहा कि जब भी कांग्रेस को राजनीतिक बढ़त मिलती दिखती है तो ऐसे आरोप बार-बार लगाए जाते हैं. बगावत करने वाले विधायकों में शामिल मीणा ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वह 'नार्को एनालिसिस टेस्ट' करवाने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर रमेश मीणा ने 10 करोड़ रुपये लिए तो मेरा नार्को टेस्ट करवाएं. साथ ही आपका भी नार्को टेस्ट होना चाहिए कि आपने निर्दलीय, भारत ट्राइबल पार्टी और भाजपा विधायकों को कितने रुपए दिए थे. हमारे पास भी दस्तावेज हैं.' मीणा ने दावा किया कि जब जब भी कांग्रेस आगे बढती दिखती है तो ऐसे आरोप बार-बार लगाए जाते हैं.

पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी को दी सलाह

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को (पार्टी द्वारा) तीन बार मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस को चुनावी हार का सामना भी करना पड़ा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे अपने सलाहकारों का सही आकलन करें. उन्होंने कहा कि गांधी लोगों के बीच काम कर रहे हैं और उनके मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं पर भरोसा करना चाहिए.

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व मंत्री ने कृषि विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भी निशाना साधा है. मीणा ने मंत्री की जवाबदेही पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से किसानों को बीज और कृषि सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

राजस्थान कांग्रेस में खींचतान के बीच एक और चिंगारी! सचिन पायलट के पोस्टर से गायब दिखे अशोक गहलोत

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें