होमराजनीतिजयपुर यमुना जल समझौता, राजेंद्र राठौड़ बोले- कांग्रेस नेताओं ने इसे महज चुनावी मुद्दा बनाया, सीएम भजनलाल शर्मा हैं राजस्थान के आधुनिक भागीरथ
राजनीति

जयपुर यमुना जल समझौता, राजेंद्र राठौड़ बोले- कांग्रेस नेताओं ने इसे महज चुनावी मुद्दा बनाया, सीएम भजनलाल शर्मा हैं राजस्थान के आधुनिक भागीरथ

जयपुरः भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब यमुना का पानी चूरू पहुंचेगा. 295 किमी लंबी पाइपलाइन रोड साइड से डाली जाएगी. मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर…

firstindianews के अनुसार29 जून 2026 को 12:57 pm बजे
जयपुर यमुना जल समझौता, राजेंद्र राठौड़ बोले- कांग्रेस नेताओं ने इसे महज चुनावी मुद्दा बनाया, सीएम भजनलाल शर्मा हैं राजस्थान के आधुनिक भागीरथ

सौजन्य से:- firstindianews

जयपुरः भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब यमुना का पानी चूरू पहुंचेगा. 295 किमी लंबी पाइपलाइन रोड साइड से डाली जाएगी. मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के आधुनिक भागीरथ हैं. 1994 में भैंरोसिंह शेखावत के अथक प्रयासों से 5 राज्यों से समझौता हुआ था. 32 साल लग गए फिर से समझौते में. ढाई साल में CM भजनलाल शर्मा ने फैसला कर दिया.

आज CM भजनलाल शर्मा के प्रयास रंग लाये. आज MOA हुआ है. परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में पूरी होगी. 295 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन से पानी आएगा. अब दिन दूर नहीं यमुना जल का 71क्यूसेक पानी पहुंचेगा. परियोजना के लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में पूरी होगी. 295 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन से पानी आएगा.

कांग्रेस नेताओं ने इसे महज चुनावी मुद्दा बनाया. दिवंगत नेता शीशराम ओला एलाइनमेंट की बात करते रहे. यमुना जल लाने की बात पर चुनाव जीतते रहे. भजनलाल सरकार ने सही मायनों में मुद्दा हाथ में लिया. तीन जिलों के 75लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे. इससे हमारा जल स्तर ऊंचा होगा. पीने के पानी की समस्या को दूर किया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें