राजस्थान में मानसून की बारिश बनी रही, कई हिस्सों में लोगों को उमस और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है
मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे लोगों को उमस और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
राजस्थान पर मानसून मेहरबान; मूसलाधार बारिश से जोधपुर हाईवे डूबा, जालोर में बहे झरने
जोधपुर में तेज बारिश के चलते डांगियावास क्षेत्र में हाईवे पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जालोर में लगातार बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में झरने बहने लगे, जिससे प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट लागू है। बीते 24 घंटों में जयपुर, जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कहीं सड़कों पर पानी भर गया तो कहीं पहाड़ों से झरने बह निकले। बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनी हुई है।
बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन बना बारिश की बड़ी वजह
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्वी झारखंड तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से तक सक्रिय है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है और बारिश का मजबूत सिस्टम बना हुआ है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।
जयपुर में 3 इंच बारिश, कई इलाकों में झमाझम
राजधानी जयपुर में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान विराटनगर में करीब 3 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पावटा में 20 मिमी, चांदावास (आमेर) में 23 मिमी और शाहपुरा में 17 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जोधपुर में हाईवे पर भरा पानी, जालोर में बहे झरने
जोधपुर में तेज बारिश के चलते डांगियावास क्षेत्र में हाईवे पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जालोर में लगातार बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में झरने बहने लगे, जिससे प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम विभाग ने जोधपुर में 12 जुलाई तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
पाली, सीकर और राजसमंद में भी अच्छी बरसात
पाली जिले के देसूरी में सबसे अधिक 82 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मारवाड़ जंक्शन में 25 मिमी, रोहट में 28 मिमी और रानी में 25 मिमी वर्षा हुई। जोधपुर के झंवर में 53 मिमी, लूणी में 44 मिमी, कुड़ी भगतासनी में 23 मिमी और शेखला में 18 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीकर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ और राजसमंद में भी करीब दो इंच तक बारिश हुई। दौसा, सिरोही, बांसवाड़ा, उदयपुर और अलवर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।
कहीं राहत तो कहीं उमस बरकरार
कोटा में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों की बारिश के बाद भी उमस कम नहीं हुई। सोमवार रात भी शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी। वहीं उदयपुर में दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप निकली और शाम को हल्की बारिश हुई। उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। दूसरी ओर अलवर में दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई। यहां लोगों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। जिले में 11 जुलाई तक गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार
हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और चूरू में दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को हल्की बारिश होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
अगले दो दिन और भारी
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून फिलहाल मजबूत स्थिति में है और 9 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेष रूप से कोटा, उदयपुर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव, निचले क्षेत्रों में पानी भरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Government Transfers: तबादला सूची तैयार, CMO की सख्ती से लंबी लिस्ट पर ब्रेक, टुकड़ों में होंगी जारी

नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने अलवर पहुंचे: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले कोटा की सड़क को सजाया गया - कोटा समाचार

अजमेर में देर रात तक बारिश, सड़कों पर पानी भरा: आनासागर में 11 फीट 1 इंच जलस्तर बढ़ा,आज और कल भी बरसात की सम्भावना - Ajmer News


