होमशिक्षा-करियरRajasthan Weather: राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी, जयपुर और भरतपुर संभाग रहे सावधान! श्रीगंगानगर सबसे गर्म
शिक्षा-करियर

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी, जयपुर और भरतपुर संभाग रहे सावधान! श्रीगंगानगर सबसे गर्म

Rajasthan Monsoon Update: प्रदेश में मॉनसून मेहरबान है। पाली के सिरंतपुरा में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि श्रीगंगानगर 42.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जयपुर और भरतपुर डिवीजन में भारी…

Navbharat Times के अनुसार8 जुलाई 2026 को 05:05 am बजे
Rajasthan Weather: राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी, जयपुर और भरतपुर संभाग रहे सावधान! श्रीगंगानगर सबसे गर्म

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Monsoon Update: प्रदेश में मॉनसून मेहरबान है। पाली के सिरंतपुरा में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि श्रीगंगानगर 42.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जयपुर और भरतपुर डिवीजन में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में झमाझम और भारी बारिश ने दस्तक दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह दौर इसी तरह अनुकूल बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जयपुर और भरतपुर डिवीजन में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।

पाली के सिरंतपुरा में सबसे ज्यादा बरसे बादल

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जालोर, पाली, सिरोही और चित्तौड़गढ़ जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इस दौरान पाली जिले के सिरंतपुरा में राज्य की सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद जयपुर के विराटनगर में 70 मिमी और अजमेर के किशनगढ़ में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर में उमस के बीच रुक-रुक कर बारिश, आज भी अलर्ट

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा, जिससे मौसम तो बदला लेकिन ज्यादातर समय लोग उमस से परेशान रहे। बादलों की आवाजाही के चलते शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री गर्मी का टॉर्चर

जहां एक तरफ आधा राजस्थान मॉनसून की फुहारों से भीग रहा है, वहीं दूसरी तरफ श्रीगंगानगर जिला इस बारिश के असर से पूरी तरह अछूता रहा। मंगलवार को श्रीगंगानगर 42.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे राजस्थान का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां लोग भीषण गर्मी और तपिश झेलने को मजबूर हैं।

धौलपुर में देर रात से बारिश जारी

धौलपुर में देर रात से ही रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे काफी समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से लोग इस बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इस राहत के साथ ही शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है और मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव के कारण आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ीं, लेकिन मौसम खुशनुमा होने से गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

अगले 3 घंटें इन जिलों में रहेगा बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने बुधवार सुबह तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए राजस्थान के कई जिलों में आगामी तीन घंटों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान प्रदेश के अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, नागौर, ब्यावर, पाली, जोधपुर, राजसमंद, बारां तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन/गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में प्रमुख जिलों का अनुमानित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें