होमक्राइममध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने से केंद्र सरकार का निग निग है, जानें क्या बोला केंद्रीय कृषि मंत्री
क्राइम

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने से केंद्र सरकार का निग निग है, जानें क्या बोला केंद्रीय कृषि मंत्री

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने की केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया है, पत्र के मुताबिक दिए गए जवाब में शिवराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार मूंग खरीदी का लक्ष्य तय नहीं करती है, जबकि देश में मध्य प्रदेश का मूंग खरीदी का कोटा सबसे ज्यादा है.

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:29 am बजे
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने से केंद्र सरकार का निग निग है, जानें क्या बोला केंद्रीय कृषि मंत्री

सौजन्य से:- ETV Bharat

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का नहीं बढ़ेगा कोटा, शिवराज सिंह ने मोहन यादव को लिखा पत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र, एमएसपी पर अतिरिक्त मूंग खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार को दिया जवाब.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 29, 2026 at 9:45 PM IST

दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा अब और नहीं बढ़ेगा. प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का कोटा 4.54 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया था. केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार की यह मांग ठुकरा दी है. इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अतिरिक्त मूंग खरीदी राज्य करे.

'उत्पादन का 25 प्रतिशत ही खरीद सकती है केंद्र सरकार'

मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है. शिवराज सिंह ने यह पत्र मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के उस पत्र के जवाब में लिखा है, जिसमें उन्होंने केंद्र से राज्य के किसानों की मूंग खरीद का कोटा बढ़ाने की मांग की थी.

शिवराज सिंह ने मोहन यादव को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार उपज का अधिकतम 25 फीसदी उत्पादन ही समर्थन मूल्य पर खरीद कर सकती है. इस हिसाब से मध्य प्रदेश में मूंग की अधिकतम खरीद का कोटा निर्धारित किया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ज्यादा मूंग की खरीद के लिए राज्य सरकार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है.

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने की थी मूंग खरीदी कोटा बढ़ाने की मांग

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंग खरीदी का लक्ष्य 4.54 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया था. कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने पत्र में बताया कि प्रदेश में इस साल ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन करीब 20.16 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. इस हिसाब से मूंग खरीदी लगभग 8 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की संभावना है. वर्तमान में खरीदी लक्ष्य सीमित होने से बड़ी संख्या में मूंग उत्पादक किसानों को एमएसपी का लाभ मिल पाना संभव नहीं है.

'देश में मध्य प्रदेश से मूंग खरीदी का कोटा सबसे ज्यादा'

शिवराज सिंह ने पत्र में स्पष्ट किया है कि पीएम आशा योजना में 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी मध्य प्रदेश को मिली है. यह देश में किसी भी राज्य को मिली सबसे ज्यादा स्वीकृति है. केंद्र ने सभी राज्यों के लिए 5,23,243 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी दी है. इसमें से 87% यानी 4,54,580 मीट्रिक टन की स्वीकृति अकेले मध्यप्रदेश को मिली है.

'राज्यों की खरीदी का लक्ष्य केन्द्र सरकार तय नहीं करती'

शिवराज ने पत्र में स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार राज्यों को खरीदी का कोई लक्ष्य तय नहीं करती. पीएम आशा योजना के तहत अनुमानित उत्पादन का अधिकतम 25% तक खरीदी की अनुमति दी जाती है. जरूरत पड़ने पर 25% से अधिक खरीदी का फैसला सीओएस (Committee of Secretaries) लेती है. मध्य प्रदेश को पिछले वर्षों में भी मूंग खरीदी की लगातार अधिकतम स्वीकृति मिलती रही है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ज्यादा मूंग की खरीद के लिए राज्य सरकार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है.

- 2021-22 : 2,75,645 मीट्रिक टन

- 2022-23 : 2,75,645 मीट्रिक टन

- 2023-24 : 3,30,765 मीट्रिक टन

- 2024-25 : 4,19,692 मीट्रिक टन

- 2025-26 : 4,54,580 मीट्रिक टन

- मध्य प्रदेश में किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ आधे कपड़ों में राजधानी घेरा, सीएम हाउस से वार्ता का न्यौता

- सड़कों पर मध्य प्रदेश के किसान, 7 दिन का राशन-पानी लेकर पहुंचे भोपाल, पुलिस से धक्का-मुक्की

अब तक 60 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीदी

पत्र के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब तक यानि 29 जुलाई तक करीब 60 हजार मीट्रिक टन मूंग की ही खरीदी हो सकी है. जबकि मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का इस साल का कोटा 4,54,580 मीट्रिक टन है. ऐसे में शिवराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया है कि किसानों के हित में मूंग खरीदी प्रक्रिया तेज और सुचारु रूप से सुनिश्चित करें. मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदी की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें