होमक्राइमराजस्थान में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' पर आर-पार, भारत-पाक सीमा पर अवैध निर्माण ढहाने पर भिड़े पक्ष-विपक्ष
क्राइम

राजस्थान में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' पर आर-पार, भारत-पाक सीमा पर अवैध निर्माण ढहाने पर भिड़े पक्ष-विपक्ष

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' अभियान पर सियासत तेज हो गई है। कुछ धार्मिक स्थल हटाए जाने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजनीतिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है, जबकि ह…

Navbharat Times के अनुसार24 जून 2026 को 05:53 am बजे
राजस्थान में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' पर आर-पार, भारत-पाक सीमा पर अवैध निर्माण ढहाने पर भिड़े पक्ष-विपक्ष

सौजन्य से:- Navbharat Times

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' अभियान पर सियासत तेज हो गई है। कुछ धार्मिक स्थल हटाए जाने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजनीतिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है, जबकि हनुमान बेनीवाल ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। इस अभियान के तहत सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों और बिना अनुमति बने निर्माणों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों को भी ध्वस्त किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है।

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी

प्रशासन का कहना है कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएसी के जवान तैनात किए गए। अधिकारियों के अनुसार, अभियान पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत संचालित किया जा रहा है।

गहलोत बोले- राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिश हो रही

वहीं, स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन सभी प्रकार के अतिक्रमणों पर समान कार्रवाई होनी चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा?

दूसरी ओर, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि कानून के अनुसार की जा रही कार्रवाई है।

फिलहाल ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चिन्हित अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News