होमक्राइमराजस्थान में दो परिवारों ने की सामूहिक आत्महत्या, अजमेर और टोंक में आर्थिक तंगी से उजड़ा घर संसार
क्राइम

राजस्थान में दो परिवारों ने की सामूहिक आत्महत्या, अजमेर और टोंक में आर्थिक तंगी से उजड़ा घर संसार

फर्नीचर व्यवसायी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान में 59 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा, उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंद्रा शर्मा और 20 वर्षीय बेटी दीक्षा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों…

Navbharat Times के अनुसार20 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
राजस्थान में दो परिवारों ने की सामूहिक आत्महत्या, अजमेर और टोंक में आर्थिक तंगी से उजड़ा घर संसार

सौजन्य से:- Navbharat Times

फर्नीचर व्यवसायी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान में 59 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा, उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंद्रा शर्मा और 20 वर्षीय बेटी दीक्षा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों ने जहरीले पदार्थ 'सेल्फ़ोस' का सेवन किया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार पर भारी कर्ज होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।टोंक में पति-पत्नी के शव मिले

दूसरी घटना टोंक जिले के मालपुरा शहर के पाटोदी मोहल्ले की है, जहां 32 वर्षीय लक्ष्मीनारायण और उनकी 30 वर्षीय पत्नी मधु मृत पाए गए। दोपहर करीब पौने एक बजे जब उनकी 13 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ को बुलाया। झरोखे से देखने पर लक्ष्मीनारायण फंदे से लटका मिला, जबकि मधु का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के गले पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस दोनों मामलों में मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।डरें नहीं बात करें

अगर आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, आप किसी परेशानी में हैं या आपको मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरत है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मदद के लिए संकोच न करें, कोई न कोई आपकी बात सुनने के लिए हमेशा मौजूद है।AASRA: +91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

iCall: 9152987821 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 से रात 10 बजे तक)

Vandrevala Foundation: +919999666555, 18602662345 या 18002333330 (24 घंटे उपलब्ध)

सरकारी हेल्पलाइन (Tele MANAS): 14416 या 1800-891-4416 (निशुल्क और 24 घंटे उपलब्ध)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें