राजस्थान: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; गहलोत-डोटासरा समेत नेता हिरासत में
{"_id":"6aba27d7ee3bfba89a0e10b9","slug":"rajasthan-congress-protest-leaders-detained-after-clash-with-police-in-jaipur-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aba27d7ee3bfba89a0e10b9","slug":"rajasthan-congress-protest-leaders-detained-after-clash-with-police-in-jaipur-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; गहलोत-डोटासरा समेत नेता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; गहलोत-डोटासरा समेत नेता हिरासत में
Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च के दौरान पुलिस से झड़प हुई और नेताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विस्तार
‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर पैदल मार्च करने निकले, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठाकर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। रंधावा ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के लिए गिरफ्तारी दी है।
शहीद स्मारक पर गहलोत ने साधा निशाना
प्रदर्शन से पहले शहीद स्मारक पर हुई सभा में अशोक गहलोत ने चुनाव प्रक्रिया और परिसीमन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। गहलोत ने असम के परिसीमन का जिक्र करते हुए विधानसभा और लोकसभा के आगामी परिसीमन को लेकर भी आशंका जताई।
विज्ञापन
गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।
यह भी पढें- निकाय चुनावों में झटके के बाद अलर्ट मोड पर कांग्रेस: हार की समीक्षा शुरू, अब पंचायत चुनाव पर पार्टी की नजर
डोटासरा बोले- चाहे गोली चल जाए, बीजेपी का सूपड़ा साफ करेंगे
गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन आज के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा और कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।
डोटासरा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस पहले से ही SIR और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज कराती रही है। उन्होंने कहा कि हम सोगंध खाकर कहते हैं कि चाहे गोलियां चल जाएं लेकिन हम बीजेपी का सूपड़ा साफ करके रहेंगे।
डोटासरा ने निकाय चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन की भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजीपी से कई बार बात की, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की भूमिका को लेकर कांग्रेस को शिकायतें मिलीं।
डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहकर संघर्ष कर रही है।
जूली बोले- ज्ञानेश कुमार को बीजेपी बचा रही
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताया। यह आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाया गया है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे थे। पुलिस ने आयोग कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बच्चों के यौन शोषण सामग्री पर बड़ी कार्रवाई: 15326 मोबाइल नंबर और 7800 URL ब्लॉक, राजस्थान के 7 जिलों में FIR - rajasthan police blocks 15k mobile numbers 78k urls in cseam crackdown

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर साइबर क्राइम विंग की स्ट्राइक, 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 प्रोफाइल ब्लॉक

अश्लील फिल्मों के 8000 लिंक-ग्रुप पुलिस ने कराए ब्लॉक: 15 हजार मोबाइल नंबर किए बंद; टेलीग्राम-डिस्कॉर्ड एप पर जोड़ते थे लोगों को - Jaipur News