होमक्राइमजेल से भागे कैदी के भाई की हत्या का मामला: जांच में क्या सामने आया?
क्राइम

जेल से भागे कैदी के भाई की हत्या का मामला: जांच में क्या सामने आया?

जयपुर में इक्का क्लब में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सजायाफ्ता बंदी भी शामिल हैं।

ETV Bharat के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:30 am बजे
जेल से भागे कैदी के भाई की हत्या का मामला: जांच में क्या सामने आया?

सौजन्य से:- ETV Bharat

जेल से भागे कैदी के भाई पर जानलेवा हमला: अनुज और उसके तीन दोस्तों ने घोंपा चाकू, आठ गिरफ्तार

बर्थडे पर शराब पार्टी में खूनी संघर्ष, पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज सहित आठ बदमाशों को किया गिरफ्तार, इनमें दो सजायाफ्ता बंदी भी.

Published : July 14, 2026 at 6:59 AM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में न्यू आतिश मार्केट में इक्का क्लब में आधी रात को बर्थडे पार्टी में मामूली विवाद पर एक युवक की हत्या को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए सजायाफ्ता बंदी भी शामिल हैं. हालांकि, युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में रविवार देर रात को शराब पार्टी के बीच बसेड़ी (धौलपुर) निवासी अन्नू गुर्जर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. इस मामले में मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें भरतपुर की ओपन जेल से फरार सजायाफ्ता बंदी कुलदीप गुर्जर उर्फ कल्लू और राजेश गुर्जर उर्फ सुगड़ सिंह भी शामिल हैं.

भरतपुर जेल से फरार होकर आए दो बंदी : उन्होंने बताया कि कुलदीप उर्फ कल्लू और राजेश उर्फ सुगड़ सिंह भरतपुर ओपन जेल के सजायाफ्ता बंदी हैं. कुलदीप जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में गोल्डी मर्डर केस और जयपुर जेल में पाकिस्तानी नागरिक के मर्डर के मामले में सजा काट रहा है. जबकि राजेश गुर्जर हिंडौन सिटी में दुष्कर्म के एक मामले में सजायाफ्ता बंदी है. दोनों भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए और अपने पुराने क्राइम पार्टनर अनुज गुर्जर उर्फ अनूप सूपा और आकाश गुर्जर उर्फ क्षेत्रपाल के साथ इक्का क्लब में पार्टी करने पहुंचे. इस दौरान कुलदीप का ममेरा भाई अन्नू गुर्जर भी साथ था.

क्लब बंद, छत के रास्ते से आए बदमाश : अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि रविवार देर रात को इक्का क्लब बंद हो गया था. लेकिन क्लब का मालिक अशोक जांगिड़ अनूप का जानकर था. इसलिए अनूप अपने साथियों के साथ छत के रास्ते से क्लब पहुंचा. इन्होंने क्लब में देर रात करीब 3 बजे पार्टी की. शराब पार्टी के दौरान आपस में विवाद होने पर अनुज गुर्जर और उसके साथी आकाश गुर्जर, हन्नी गुर्जर और राजेंद्र गुर्जर ने रसोई में काम आने वाले चाकू से हमला कर अन्नू को मौत के घाट उतार दिया.

इसे भी पढ़ें: भरतपुर बर्तन व्यापारी हत्याकांड: क्राइम सीन पर लंगड़ाते हुए पहुंचे आरोपी, पुलिस ने कराया वारदात का रीक्रिएशन

दौसा के डॉक्टर दंपति शूटऑउट का आरोपी है अनुज : उन्होंने बताया कि अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले में मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है. वह दौसा में डॉक्टर दंपति के शूट ऑउट का भी मुख्य आरोपी है और जमानत पर बाहर था. पुलिस ने कुलदीप गुर्जर, राजेश गुर्जर, गोविंद शर्मा, हनुमान सिंह, दीक्षांत शर्मा, चंद्र सिंह और बबलू रैगर को भी गिरफ्तार किया है. जबकि आकाश, राजेंद्र और हन्नी फरार चल रहे हैं.

जांच में सच आया सामने : उन्होंने बताया, पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिए जनकारी मिली कि इक्का क्लब में मारपीट हुई और एक युवक घायल है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इलाज के दौरान अन्नू ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने तत्काल न्यू आतिश मार्केट के आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर आठ लोगों को हिरासत में लिया और एक वाहन को जब्त कर लिया. जब जांच में सामने आया कि पकड़े गए बदमशों में शामिल कुलदीप और राजेश भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए हैं तो पुलिस अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए.

इसे भी पढ़ें: Alwar Murder : लूट के दौरान नींद खुली तो हाथ-पैर बांधकर बुजुर्ग का मुंह दबा दिया, दो डिटेन और दो नाबालिग निरुद्ध

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें