होमधर्म-आस्थाउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में पर्यटन के प्रमुख प्रोजेक्ट्स को शीघ्र आरम्भ करने का आदेश दिया
धर्म-आस्था

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में पर्यटन के प्रमुख प्रोजेक्ट्स को शीघ्र आरम्भ करने का आदेश दिया

उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बड़े पर्यटन परियोजनाओं के शिलान्यास और जल्द कार्यान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति, 2,094 MoU से 1,79,465 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और शेखावाटी हवेलियों व heritage संग्रहालयों के संरक्षण योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

UdaipurTimes.com के अनुसार27 अगस्त 2026 को 06:56 am बजे
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में पर्यटन के प्रमुख प्रोजेक्ट्स को शीघ्र आरम्भ करने का आदेश दिया

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com

राजस्थान में पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दिया कुमारी ने दिए बड़े प्रोजेक्ट्स जल्द शुरू करने के निर्देश

Udaipur Times, Rajasthan Tourism: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को पर्यटन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन विभाग की ओर से चल रहे विभिन्न पर्यटन प्रोजेक्ट्स की प्रगति और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। Rajasthan Tourism

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन को विश्व स्तरीय गंतव्य बनाने की मुहिम को गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास कर उन्हें धरातल पर शीघ्र आरंभ किया जाए। इस हेतु सभी लंबित प्रक्रियाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। Rajasthan Tourism

बजट घोषणाओं एवं निवेश की स्थिति

उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि CMIS पोर्टल के अनुसार वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक कुल 72 बजट घोषणाओं में से 6 पूर्ण हो चुकी हैं और 19 पर कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2026-27 की 23 नई घोषणाओं में से 19 पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

पर्यटन विभाग में अब तक 2,094 MoU के माध्यम से 1,79,465 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुआ है। इनमें से 1,359 MoU हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 332 में Ground Breaking हो चुका है। दिसंबर 2026 तक 127 MoU का 7,247.87 करोड़ रुपये का Ground Breaking का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Rajasthan Tourism

शेखावाटी हवेलियों का संरक्षण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष "शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना 2026" का विस्तृत ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया, जिस पर बिंदुवार गहन चर्चा की गई। योजना के तहत निजी हवेलियों पर स्थित अमूल्य फ्रेस्को पेंटिंग के वैज्ञानिक संरक्षण को बढ़ावा देकर पूरे शेखावाटी क्षेत्र को "ओपन आर्ट गैलरी" के रूप में विकसित किया जाएगा। Shekhawati Haveli Conservation

हेरिटेज एवं संग्रहालय प्रोजेक्ट्स की प्रगति

उप मुख्यमंत्री को बैठक में राज्य के प्रमुख हेरिटेज प्रोजेक्ट्स जैसे अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के नवीनीकरण प्रोजेक्ट, जयपुर के ऐतिहासिक रविन्द्र मंच के नवीनीकरण हेतु विस्तृत प्रस्ताव, राज्य के हेरिटेज प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता के लिए हेरिटेज कंसल्टेंट्स के एम्पैनलमेंट के आदेश जारी किये जाने जैसे बिंदुओं की प्रगति से अवगत कराया गया। Rajasthan Heritage Projects

उप मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संग्रहालय अधिकारियों का भ्रमण दल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, कटक एवं केवड़िया के प्रमुख संग्रहालयों का अध्ययन भ्रमण आगामी सप्ताह में करेगा ताकि बेस्ट प्रैक्टिसेज को राजस्थान में लागू किया जा सके। Rajasthan Heritage Projects

इसी प्रकार राजस्थान की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही, विरासत संग्रहालय के विकास के लिए Gap Analysis एवं Building Assessment तैयार किये जाने की जानकारी दी गई। Rajasthan Tourism

बैठक में जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर किले में विश्वस्तरीय लाइट एंड साउंड शो की समीक्षा की गई। महाराणा प्रताप सर्किट के 206.87 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर के तनोट माता मंदिर को विश्वस्तरीय आस्था पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से AI इनेबल्ड टूरिज्म ऐप शुरू प्रगति की समीक्षा की गई। Rajasthan Tourism

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए पैनोरमा के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पैनोरमा को सामुदायिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा सके। Rajasthan Tourism

उप मुख्यमंत्री ने रामदेवरा मंदिर और मालासेरी सहित लोक आस्था से जुड़े धार्मिक महत्व के स्थलों पर पर्यटन विकास पर विशेष फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल और पहुंच मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। Rajasthan Tourism

बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक पवन जैन, राजेश शर्मा सहित विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें