राजस्थान में पकड़ी गई जैश की स्लीपर सेल, पाकिस्तान जाने की थी इच्छा
राजस्थान में पकड़ी गई जैश की स्लीपर सेल, पाकिस्तान जाने की थी इच्छा जानकारी के मुताबिक महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसे लोगों के नाम मिले हैं जिनका संबंध जैश ए मोहम्मद से बताया जा रहा है। उसके व्हाट्सऐप से भी कई विदेशी न…

सौजन्य से:- Live Hindustan
राजस्थान में पकड़ी गई जैश की स्लीपर सेल, पाकिस्तान जाने की थी इच्छा
जानकारी के मुताबिक महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसे लोगों के नाम मिले हैं जिनका संबंध जैश ए मोहम्मद से बताया जा रहा है। उसके व्हाट्सऐप से भी कई विदेशी नंबरों से बातचीत के सबूत मिले हैं।
राजस्थान आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। गंगापुर की रहने वाली महिला फिलहाल में जयपुर में रह रही थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। शुरुआती जांच में उसके मोबाइल फोन से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए। महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल ऐसे थे जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और अन्य उग्रवादी संगठनों से संबंधित झंडे और हथियारबंद आतंकियों जैसी तस्वीरें थीं। पुलिस ने बताया कि उसके वाट्सऐप पर कई पाकिस्तानी नंबरों और विदेशी संपर्कों से बातचीत के सबूत मिले हैं।
मौलवी ने फोन पर कराया धर्म परिवर्तन
सूत्रों के अनुसार महिला ने खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित एक मौलवी ने फोन पर उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसे पाकिस्तान बुलाए जाने की योजना थी। इन तथ्यों के आधार पर एटीएस ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 27 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।
पाकिस्तान जाने की थी इच्छा
वहीं एटीएस के एसपी ने बताया कि जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि बबीता की पाकिस्तान जाने की इच्छा थी। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए जाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
27 जून तक रिमांड पर
एसपी त्रिपाठी ने बताया कि महिला को 27 जून तक रिमांड पर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान में कुछ दस्तावेज और अन्य जानकारियां भेजी गई थीं। हालांकि महिला ने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था, जिसे अब रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि महिला को किसी प्रकार की आर्थिक मदद मिली थी या नहीं और उसे विदेश भेजने की कोई साजिश रची जा रही थी या नहीं। एटीएस का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और डेटा रिकवरी के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


