पलसाना में पशुपालकों का दूध खरीद दरों को जयपुर के समान करने का धरना
पलसाना में पशुपालकों का दूध खरीद दरों को जयपुर के समान करने का धरना पलसाना (सीकर): सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) के बाहर पशुपालकों का धरना लगातार जारी है। पशुपालक जयपुर डेयरी के समान दूध खरी…

सौजन्य से:- AIMA Media
पलसाना में पशुपालकों का दूध खरीद दरों को जयपुर के समान करने का धरना
पलसाना (सीकर): सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) के बाहर पशुपालकों का धरना लगातार जारी है। पशुपालक जयपुर डेयरी के समान दूध खरीद दरों की मांग कर रहे हैं और भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं। धरनारत पशुपालकों का कहना है कि डेयरी प्रशासन ने हाल ही में दूध की दरों में प्रति किलोग्राम 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, लेकिन ये दरें जयपुर डेयरी की तुलना में कम हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ठाकुर सिंह वाली समिति के सचिव हरदेवराम सहित कई पशुपालक पिछले दो दिनों से धरने पर हैं। उन्होंने बताया कि छह माह पहले आंदोलन और अनशन के दौरान डेयरी प्रशासन ने जयपुर के समान दरें देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में दरें कम कर दी गईं। साथ ही, भुगतान में भी लगभग एक माह की देरी है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक एल.एस. बलाइ ने कहा कि पहले भी जयपुर के समान दरें दी गई थीं, लेकिन डेयरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वर्तमान में भी डेयरी घाटे में है, फिर भी पशुपालकों के हित में दरों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर और सीकर की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए समान दरें लागू करना संभव नहीं है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
Copyright AIMAMEDIA FOUNDATION 2026
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


