होमराजनीतिउदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति
राजनीति

उदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति

उदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति उदयपुर में 20 प्रधान पदों में 7 एसटी महिला, राजसमंद में 9 प्रधान तय, डूंगरपुर में 37 जिला परिषद…

ETV Bharat के अनुसार23 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
उदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति

उदयपुर में 20 प्रधान पदों में 7 एसटी महिला, राजसमंद में 9 प्रधान तय, डूंगरपुर में 37 जिला परिषद वार्डों का आरक्षण तय किया गया.

Published : September 23, 2026 at 5:00 PM IST

उदयपुर: संभाग में पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है. बुधवार को संभाग के उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए लॉटरी निकाली गई. उदयपुर जिले में 20 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में सबसे बड़ा हिस्सा आदिवासी वर्ग के खाते में गया, यहां 8 सीटें एसटी ओपन और 7 सीटें एसटी महिला के लिए आरक्षित हुईं, जबकि ओबीसी के लिए एक भी प्रधान पद नहीं निकला. उदयपुर में जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित ओपन रखा गया है. राजसमंद में 9 प्रधान, 29 जिला परिषद और 161 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय हुआ, जहां राजसमंद, आमेट और भीम सामान्य महिला के लिए गए. डूंगरपुर में 37 जिला परिषद वार्डों में 27 सीटें एसटी के लिए और 14 प्रधान पदों में 7 पर महिला प्रधान बनना तय है. अब 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी होगी.

उदयपुर में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और 20 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के वार्ड रिजर्वेशन की लॉटरी निकाली गई. लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की 20 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण तय हो गया है. इस बार किसी भी पंचायत समिति में प्रधान का पद ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व नहीं हुआ है. बीस पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए एससी ओपन की एक सीट, एसटी ओपन की 8 सीटें, एसटी महिला की 7 सीटें, अनारक्षित ओपन की एक सीट और अनारक्षित महिला की 3 सीटें रिजर्व की गई हैं. प्रधान पद के लिए बड़गांव पंचायत समिति को अनारक्षित ओपन रखा गया है. घासा प्रधान पद एससी ओपन के लिए रिजर्व हुआ है. वहीं भींडर, वल्लभनगर और मावली पंचायत समितियों के प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किए गए हैं.

उदयपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित: जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड रिजर्वेशन में एसटी के लिए कुल 15 सीटें रिजर्व की गई हैं. इनमें 7 सीटें एसटी महिलाओं के लिए रहेंगी. वहीं, एससी वर्ग को एक सीट मिली है. महिलाओं के लिए कुल 10 सीटें रिजर्व की गई हैं. उदयपुर का जिला प्रमुख पद इस बार अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित किया गया है. पिछले कार्यकाल में जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित थी. जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि 24 सितंबर को सब डिविजनल ऑफिसर सरपंचों और वार्ड पंचों के रिजर्वेशन की लॉटरी प्रक्रिया पूरी करेंगे.

राजसमंद जिले में वार्डों के आरक्षण की स्थिति: राजसमंद जिला परिषद में 9 प्रधान, 29 जिला परिषद सदस्य और 161 पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण तय हुए हैं. जिला परिषद सभागार में सबसे पहले 29 जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकाली गई, इसके बाद 9 प्रधान की लॉटरी निकाली गई. जिले की 9 पंचायत समितियों में राजसमंद, आमेट और भीम में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं देवगढ़, कुंभलगढ़ और खमनोर में प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन रहेगा. चारभुजा गढ़बोर में प्रधान पद एसटी वर्ग, जबकि देलवाड़ा में एससी महिला के लिए और रेलमगरा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा.

इसे भी पढ़ें: जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, मेयर पद सामान्य होने से दिग्गजों का गणित बिगड़ा

डूंगरपुर जिले में वार्डों के आरक्षण की स्थिति: पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी ईडीपी सभागार में संपन्न हुई. जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में जिला परिषद के 37 वार्डों की लॉटरी निकाली गई. जिसमें 14 वार्ड एसटी ओपन और 13 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए. 4 वार्ड सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहे. एक वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद की लॉटरी में 7 पंचायत समितियों बिछीवाड़ा, पालदेवल, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट और पाड़वा में महिला प्रधान होंगी. वहीं, डूंगरपुर, आसपुर, झोथरी, साबला, चिखली, भंडारी और सीमलवाड़ा में प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं. इसके बाद 234 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली गई. मौके पर सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Ajmer Division : 52 निकायों में 8 एससी, 10 ओबीसी और 34 अनारक्षित सीटें, अजमेर-भीलवाड़ा नगर निगम में महिला होगी मेयर

चित्तौड़गढ़ में पंचायत समितियों का आरक्षण: जिले में 11 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई. गुरुवार को सरपंच व वार्ड पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी. लॉटरी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ मंजू, एडीएम प्रशासन दिनेश धाकड़, एडीएम द्वितीय राजलक्ष्मी गहलोत मौजूद रहे. चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य वर्ग से है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें