राजस्थान: बीकानेर में छह महिलाओं की किडनी फेल... सिजेरियन प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एक वेंटिलेटर पर
/ / मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह…

सौजन्य से:- स्टार समाचार
/
/
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई।
राज्य में कोटा जैसी घटना की पुनरावृत्ति
अस्पताल पर लापरवाही के लगे आरोप
डॉक्टरों ने की केस दबाने की कोशिश
जयपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई। अब दावा किया जा रहा है कि सभी छह महिलाओं की किडनी फेल हो गईं हैं। इन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है। सभी को आसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं फलोदी की रहने वाली 20 साल की प्रीति वेंटिलेटर पर हैं। सभी महिलाओं की उम्र 20 से 27 साल के बीच है। गौरतलब है कि एक महीने पहले कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने से 5 महिलाओं की मौत हो गई थी। कई अन्य महिलाओं को गंभीर हालत में दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा था। शुरुआत में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर इस पूरे मामले को दबाने और छिपाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन प्रभावित महिलाओं की बिगड़ती हालत ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है।
ज्यादा ब्लीडिंग की वजह किडनी फेल
घटना 10 से 15 दिन पहले हुई थी। पीबीएम हॉस्पिटल के मैटरनिटी विंग में जिन महिलाओं की सी-सेक्शन सर्जरी हुई थी उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें पेशाब रुकने, किडनी फेल होने और प्लेटलेट काउंट कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। एचओडी डॉ. संतोष खजोटिया का कहना है कि किडनी फेल होने का कारण सिर्फ इन्फेक्शन नहीं है। ज्यादा ब्लीडिंग भी इसकी वजह हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
किडनी फेल होने के कई कारण
एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा, एक्यूट किडनी इंजरी के कई कारण हो सकते हैं। आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर है। ओटी में इन्फेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके लिए हम एक इन्फेक्शन डिटेक्टर लगाने जा रहे हैं। यह सिर्फ 90 सेकंड में इन्फेक्शन का पता लगा सकता है।
एक महिला वेंटिलेटर पर
इधर, नेफ्रोलॉजी के प्रो. जितेंद्र फालौदिया ने कहा, एचईएलएलपी सिंड्रोम की वजह से पांच में से एक महिला वेंटिलेटर पर है। अस्पताल में संक्रमण की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
कोटो में सामने आ चुकी लापरवाही
गौरतलब है कि कोटा मेडिकल कॉलेज में हुई लापरवाही की जांच एम्स दिल्ली को सौंपी गई थी। रिपोर्ट से पता चला कि कोटा में गर्भवती महिलाओं को ब्लीडिंग रोकने के लिए दिए गए आक्सीटोसिन इंजेक्शन में जरूरी तत्व नहीं थे। इसके बाद राजस्थान ड्रग डिपार्टमेंट की शिकायत के आधार पर अमृतसर की कंपनी का लाइसेंस रद कर दिया गया।
Published ByArvind Mishra
राजस्थान: बीकानेर में छह महिलाओं की किडनी फेल... सिजेरियन प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एक वेंटिलेटर पर
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई।
Arvind MishraJun 09, 2026, 01:40 PM
3
0
महाराष्ट्र: जलगांव में कार-बाइक की टक्कर, छह की मौत
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आज यानी मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
Arvind MishraJun 09, 2026, 01:20 PM
3
0
कर्नाटक में विभाग का नाटक... शिवकुमार को झटका, एक और नाराज मंत्री, शिकायत लेकर पहुंचे दिल्ली दरबार
कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।
Arvind MishraJun 09, 2026, 11:42 AM
4
0
भारत की दो टूक- पड़ोसी देशों पर अपनी समस्या का ठीकरा फोड़ना-आरोप मढ़ना पाकिस्तान की पुरानी आदत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया।
Arvind MishraJun 09, 2026, 10:19 AM
4
0
बिहार: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस से तलब की केस डायरी
खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। जिला जज की अदालत में सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की मांग की गई है।
Arvind MishraJun 09, 2026, 09:52 AM
3
0
विपक्षी गठबंधन की बैठक में जुटे 23 दल, AAP और DMK ने किया किनारा; राहुल विरोधी पोस्टर से मचा बवाल
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में INDI ब्लॉक की पहली बैठक हुई। ममता बनर्जी की पहल पर आयोजित इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, जबकि आंतरिक मतभेदों के चलते AAP और DMK ने दूरी बनाए रखी।
Star NewsJun 08, 2026, 03:44 PM
5
0
विधायकों के बाद अब TMC के 21 सांसदों ने की BJP प्रभारी के साथ गुप्त बैठक, सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 21 सांसदों ने बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर बैठक की। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को अराजक बताया।
Star NewsJun 08, 2026, 03:34 PM
6
0
पश्चिम बंगाल: टीएमसी का ‘पुष्पा’ नेपाल सीमा से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की फलता सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है। टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था।
Arvind MishraJun 08, 2026, 11:37 AM
6
0
जयपुर: एक मस्जिद, दो मंदिर, एक मजार और एक सत्संग भवन चलेगा हथौड़ा... राज्य सरकार ने बंद किया इंटरनेट
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Arvind MishraJun 08, 2026, 11:20 AM
4
0
खान सर पर मुसीबत: अंजना ओम कश्यप ने ठोका ₹2 करोड़ का मानहानि केस, पटना में FIR के बाद कोचिंग सील होने का खतरा
टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने खान सर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। वहीं पटना में फायरिंग मामले में FIR के बाद खान सर की कोचिंग सील होने का खतरा भी मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Star NewsJun 07, 2026, 07:39 PM
52
0
जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स
मध्यप्रदेश
14.7k0
जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश
मध्यप्रदेश
2.5k0
खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण
धर्म
1.8k0
ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो
देश
1.1k0
लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग
मध्यप्रदेश
9570
मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध
मध्यप्रदेश
6340
सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय
लाइफस्टाइल
780
बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?
लाइफस्टाइल
1280
अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें
लाइफस्टाइल
740
ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या
लाइफस्टाइल
880
ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?
लाइफस्टाइल
1050
तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लाइफस्टाइल
870
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


