जस्टिस संजय के.अग्रवाल ने ली राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ, जानें उनका छत्तीसगढ़ से जयपुर तक का सफर
राजस्थान हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में सोमवार को शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में सोमवार को शपथ ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई अधिकारी इस समारोह में उपस्थित रहे।
जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सोमवार को जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के 44 वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारी मौजूद रहे
मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ कई मंत्री, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के निवर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा (एसपी शर्मा) भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ से जयपुर तक का सफर
राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर विवाद सामने आया था। इसके बाद नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। जस्टिस संजय के. अग्रवाल इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। अब राजस्थान हाईकोर्ट की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी। उनके सामने न्यायिक प्रशासन को सुचारु रूप से संचालित करने के साथ लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नई और बड़ी जिम्मेदारी
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत हो गई। समारोह में न्यायपालिका और सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव मतदान के दिन जयपुर में अवकाश घोषित, 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Jaipur Nikay Chunav: आज शाम 6 बजे से थमेगा शोर, बंद होंगे ठेके, चौमूं-शाहपुरा समेत 18 निकायों में थमेगा चुनाव प्रचार

जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News


