होमधर्म-आस्थाकांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान
धर्म-आस्था

कांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान

कांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और किसी भी कार्यकर्त…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
कांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान

सौजन्य से:- ETV Bharat

कांग्रेस में घमासान: बाड़मेर-अजमेर की शिकायत लेकर पीसीसी वार रूम पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो चुनाव में होगा नुकसान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

Published : August 11, 2026 at 2:16 PM IST

|Updated : August 11, 2026 at 2:34 PM IST

जयपुर/बाड़मेर: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई. मंगलवार को पीसीसी वॉर रूम में बाड़मेर और अजमेर के नेता शिकायत लेकर पहुंचे. बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के खिलाफ शिकायत लेकर आए. वहीं अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा कि अगर अभी गुटबाजी पर रोक नहीं लगी तो चुनाव में नुकसान होगा. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर एक जाजम पर चुनाव लड़ेगी. किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बाड़मेर और अजमेर में बैठकर मामले सुलझाए जाएंगे. मेवाराम जैन की हाल की घर वापसी का हरीश चौधरी ने विरोध किया था, जबकि विजय जैन को अजमेर जिलाध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस दिया है.

गुटबाजी करने वाले का नाम अध्यक्ष को बता दिया: पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिले हैं ताकि कांग्रेस को वापस मजबूत किया जा सके और आपसी गुटबाजी खत्म हो. उन्होंने कहा कि बाड़मेर में गुटबाजी बहुत है, उसे खत्म कर कांग्रेस को एकजुट करना होगा. जैन ने हरीश चौधरी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम अध्यक्ष को बता दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले समय में जो हुआ उसे भूल जाना चाहिए. जितनी भी गुटबाजी है, वह सब खत्म होनी चाहिए.

पढ़ें: युवा कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, अब तीन जिलाध्यक्षों को थमाया कारण बताओ नोटिस

अजमेर में बाहरी व्यक्ति नुकसान कर रहा है: अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि उन्होंने अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी है. जिन लोगों को अजमेर में उपेक्षित किया गया, उन्होंने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि अजमेर में कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है. एक व्यक्ति की वजह से पूरा सिस्टम बिगड़ गया है, उसका नाम प्रदेश अध्यक्ष को बता दिया है. विजय जैन ने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति आकर अजमेर की राजनीति में दखलअंदाजी कर रहा है और खराबी पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ छोटे नेता व्यक्तिगत फायदे के लिए पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं.

एकजुट होकर एक जाजम पर लड़ेंगे चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर एक जाजम पर बैठकर चुनाव लड़ेगी और किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. हाईकमान का संदेश है कि सबका सम्मान हो. जिसका जहां अधिकार बनता है, उससे वंचित नहीं होने दिया जाएगा. डोटासरा ने कहा कि बाड़मेर में लोकसभा चुनाव को लेकर मनमुटाव हुआ था. उस वक्त मेवाराम जैन कांग्रेस में नहीं थे. बाद में आलाकमान के निर्णय पर उनकी घर वापसी हुई. सब एकजुट हैं. छोटी-मोटी बातें हैं. सब बैठकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायतराज, विधानसभा या लोकसभा चुनाव कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ती है. अजमेर शहर कांग्रेस में भी थोड़ी दिक्कत है, वहां भी बैठकर बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के लगे पोस्टर, अजमेर में सियासी पारा हाई, जानिए पूरा मामला

मेवाराम जैन की वापसी का हुआ था विरोध: बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन और बायतु विधायक हरीश चौधरी के बीच अदावत जगजाहिर है. विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक जैन को पार्टी से निष्कासित किया गया था. लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री अमीन खान को भी निष्कासित किया गया था. बाद में हाईकमान के निर्णय के बाद दोनों की घर वापसी हुई, जिसका पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने खुलकर विरोध किया था.

विजय जैन को कारण बताओ नोटिस: धर्मेंद्र राठौड़ की शिकायत करने वाले अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन को अजमेर के मौजूदा जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन पर कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें