'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश Rajasthan News: सीएम भजन लाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब किसी भी जिले में गंभीर अपराध हुआ तो उसकी जिम्मे…

सौजन्य से:- ABP News
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
Rajasthan News: सीएम भजन लाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब किसी भी जिले में गंभीर अपराध हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित आईजी और एसपी की होगी.
राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब किसी भी जिले में गंभीर अपराध हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित आईजी और एसपी की होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कि उनकी रूह कांप जाए.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया. वहीं, गोगुंदा में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण के मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए.
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
अपराधियों की गिरफ्तारी काफी नहीं- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी कर देना काफी नहीं है. खासकर नशा तस्करी, संगठित अपराध और साइबर क्राइम में पूरे नेटवर्क को खत्म करना होगा. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि ड्रग्स तस्करों, गैंगस्टरों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचकर कार्रवाई की जाए, ताकि अपराध की जड़ ही खत्म हो सके.
सोशल मीडिया नेटवर्क और आर्थिक ताकत पर करनी होगी चोट- सीएम
उन्होंने कहा कि अपराधियों के सोशल मीडिया नेटवर्क और उनकी आर्थिक ताकत पर भी चोट करनी होगी. हवाला कारोबार, भू-माफिया और अपराध से होने वाली कमाई के सभी रास्ते बंद किए जाएं. साथ ही ड्रग तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने और उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज की जाए.
साइबर अपराधों पर सीएम ने जताई चिंता
साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने साइबर पेट्रोलिंग बढ़ाने, साइबर सेल को और मजबूत करने तथा डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान में साइबर ठगी का कोई भी नेटवर्क नहीं बचना चाहिए.
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराभ गंभीर- सीएम
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों को बेहद गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में तेज जांच, सख्त कार्रवाई और दोषियों को जल्द सजा दिलाने पर जोर दिया. बैठक के अंत में उन्होंने सभी जिलों में नियमित सीएलजी बैठकें कराने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने और कानून-व्यवस्था और मजबूत हो सके.
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


