नर्सरी तक की शिक्षा की सुरक्षितता के लिए छात्रों की जीत का जश्न, युवा गानों पर नाचे और मिठाई बांटी
जयपुर के शहीद स्मारक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही छात्रों ने जश्न मनाया। युवा फिल्मी गानों पर नाचे, गाने गाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। छात्रों ने इस्तीफे को अपनी जीत बताया और कहा कि उनकी लड़ाई अब तक खत्म नहीं हुई है।

सौजन्य से:- ABP News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
jaipur News In Hindi: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शहीद स्मारक पर छात्रों ने जोरदार जश्न मनाया. फिल्मी गानों पर नाचते युवा, गले मिलकर खुशी मनाते प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे को अपनी जीत बताया.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे छात्रों और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई. जो जगह कल तक आंदोलन और नारेबाजी का केंद्र थी, आज वहां जश्न का माहौल है.
प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे को अपनी जीत मानते हुए फिल्मी गीतों पर जोरदार डांस किया. युवा एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं. शहीद स्मारक पर ‘जय जवान, जय विज्ञान’ और ‘हम होंगे कामयाब’ जैसे नारों के साथ-साथ लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर नाचते युवा दिखाई दिए. यहां माहौल बेहद उत्साही है.
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
इस्तीफा को बताई अपनी जीत
छात्रों का कहना है कि उनके लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन का नतीजा सामने आया है. उन्होंने इसे युवा शक्ति की जीत बताया. कई छात्रों ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने में वे सफल रहे हैं. अब वे आगे भी परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग करते रहेंगे.
जश्न का अनोखा माहौल
शहीद स्मारक पर युवा झंडे लहराते हुए, गाने गाते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं. कुछ युवाओं ने ‘धन्यवाद छात्र आंदोलन’ लिखे प्लेकार्ड भी दिखाए. महिलाएं और युवतियां भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर शामिल हो रही हैं. पूरा परिसर खुशी और उल्लास से भर गया है.
आंदोलन जारी रखने का संकल्प
जश्न के बीच कई छात्रों ने साफ कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. वे पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक आंदोलन जारी रखेंगे.
राजनीतिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भी छात्रों के जश्न का स्वागत किया है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे छात्रों की जीत बताई है. उन्होंने ये भी कहा कि हम यहीं नहीं रुकने वाले हैं. सरकार से आशा है कि आगे से कोई भी पेपर लीक न हो. इस घटनाक्रम से राजस्थान में छात्र आंदोलन की चर्चा एक बार फिर से गरमा गई है.
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कर्मचारियों को मिलेगा पसंद का सैलरी अकाउंट चुनने का विकल्प: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर

कोटा शहर में जलापूर्ति बंद, 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन


