होमधर्म-आस्थाजोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
धर्म-आस्था

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा Jodhpur News In Hindi: जोधपुर के रातानाडा में नाले पर बना अय्यप्पा मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा अचानक गिर गया. इस दौरान कई वाहन मलबे में दब गए, गनीमत रही क…

ABP News के अनुसार9 अगस्त 2026 को 01:15 pm बजे
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

Jodhpur News In Hindi: जोधपुर के रातानाडा में नाले पर बना अय्यप्पा मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा अचानक गिर गया. इस दौरान कई वाहन मलबे में दब गए, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

राजस्थान के जोधपुर शहर के रातानाडा इलाके में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां नाले पर अवैध निर्माण कर बनाए गए अय्यप्पा मंदिर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में मंदिर के पास बने पेट्रोल पंप का भी कुछ हिस्सा नाले में समा गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच का हिस्सा नाले के ऊपर बनाया गया था. अचानक यह हिस्सा कमजोर होकर नीचे गिर गया. इस दौरान एक स्कॉर्पियो और कुछ दोपहिया वाहन मलबे में दब गए. बाद में क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया.

22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

धमाके जैसी आवाज सुनकर बाहर निकले पुजारी

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अय्यप्पा मंदिर के पुजारी अंदर मौजूद थे. जैसे ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई, वह तुरंत बाहर निकल आए. समय रहते बाहर आने के कारण उनकी जान बच गई. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बिना बारिश अचानक गिरा नाले पर बना निर्माण

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त बारिश भी नहीं हो रही थी. इसके बावजूद नाले के ऊपर बना निर्माण अचानक धराशाई हो गया. अचानक हुए इस हादसे से आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पेट्रोल पंप की तरफ नाले के ऊपर बाथरूम और बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भी बनाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि कमजोर आधार या अवैध निर्माण के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है.

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मलबे और निर्माण की स्थिति की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि नाले के ऊपर किए गए निर्माण के कारण तो यह हादसा नहीं हुआ.

अवैध निर्माण पर उठे सवाल

हादसे के बाद नाले के ऊपर बने निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे निर्माणों की जांच की जाती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. फिलहाल प्रशासन की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी.

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें