होमक्राइमजयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट
क्राइम

जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट Jaipur JDA Bulldozer Action: मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर सोमवार सुबह…

ABP News के अनुसार9 जून 2026 को 04:26 am बजे
जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट

सौजन्य से:- ABP News

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट

Jaipur JDA Bulldozer Action: मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर सोमवार सुबह प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, यह अभियान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो सकता है.

जयपुर के मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर सोमवार सुबह प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) सुबह करीब 7 बजे से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर सकता है. प्रशासन ने कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने दो दिन पहले नूरानी मस्जिद को नोटिस जारी कर उसे अतिक्रमित भूमि पर अवैध रूप से निर्मित बताया था. हालांकि, मस्जिद कमेटी का दावा है कि नोटिस शुक्रवार रात को दिया गया और उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला. कमेटी के अनुसार, मस्जिद वर्ष 1981 में करीब 391 वर्ग गज भूमि पर बनाई गई थी और पिछले 44 वर्षों से यहां नियमित रूप से पांचों वक्त नमाज अदा की जा रही है, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं.

Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थल हटाने की तैयारी हटाए

जेडीए के अनुसार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है. इसके लिए कुछ समय पहले कुल 143 नोटिस जारी किए गए थे. इनमें से 134 मकानों को 22 मई को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उस समय धार्मिक स्थलों को नहीं हटाया गया था. अब सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत नूरानी मस्जिद के साथ एक मजार, दो छोटे मंदिर और एक सत्संग भवन को भी हटाने की तैयारी की गई है.

मस्जिद कमेटी ने जेडीए की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मस्जिद कमेटी ने जेडीए की कार्रवाई पर कई सवाल उठाए हैं. कमेटी का कहना है कि जमीन उन्होंने जेडीए से स्वीकृत एक हाउसिंग सोसाइटी से खरीदी थी. उनका दावा है कि भूमि की लीज बढ़ाने के लिए वर्ष 1994 में जेडीए में आवेदन कर शुल्क भी जमा कराया गया था. कमेटी का यह भी कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए यदि आवश्यकता हो तो मस्जिद का आधा हिस्सा हटाया जा सकता है, लेकिन शेष हिस्से को नमाज के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए.

कमेटी के सदस्यों का यह भी दावा है कि जेडीए अधिकारियों ने मौखिक रूप से खो नागोरियन क्षेत्र में लगभग 1100 वर्ग गज वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित आदेश या दस्तावेज

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से पहले रविवार को इलाके में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. साथ ही लगातार गश्त की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं. इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

पूरे जयपुर में 22 जून तक BNS की धारा 163 लागू

कार्रवाई के मद्देनजर पूरे जयपुर शहर में 22 जून तक बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके अलावा 7 जून की रात 12 बजे से 8 जून की रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 3000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

मस्जिद को बचाने के लिए मुस्लिमों ने की दुआ

इस बीच मस्जिद को बचाने की मांग को लेकर रविवार शाम एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक दुआ का आयोजन किया. दुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मस्जिद को बचाने की अपील की गई. कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायक रफीक खान और अमीन कागजी समेत कई नेता भी पहुंचे.

विधायकों ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

वहीं, विधायकों ने प्रशासन की कार्रवाई के समय को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसा समय चुना गया है जब अदालतें बंद रहती हैं, ताकि प्रभावित पक्ष तुरंत न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटा सके. कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि नूरानी मस्जिद के बदले दूसरी जगह जमीन देने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा. कांग्रेस विधायकों ने यह भी कहा कि वह राजस्थान को यूपी नहीं बनने देंगे.

प्रशासन ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आधी रात से ही मस्जिद और आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही पर अघोषित रोक लगा दी गई है.

फिलहाल, सोमवार यानी आज 8 जून की सुबह होने वाली इस कार्रवाई पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं. नूरानी मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जयपुर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है.

Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News