फायरिंग, बैरिकेडिंग तोड़ी, और पुलिस पर हमला! राजस्थान के श्रीविजयनगर निकाय चुनाव में जानें क्यों मचा बवाल
राजस्थान के श्रीविजयनगर में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों को रोकने और फायरिंग की अफवाह से बवाल मच गया। उपद्रवियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
राजस्थान के श्रीविजयनगर में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों को रोकने और फायरिंग की अफवाह से बवाल मच गया। उपद्रवियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। हालांकि, तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस पहरे में मतदान जारी है।
श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया। रायसिंहनगर से श्रीविजयनगर आ रहे कांग्रेस के पार्षदों को बाजूवाला के पास रास्ते में रोकने की कथित घटना की चर्चा के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान फायरिंग की सूचना से भी हड़कंप मच गया। हालांकि फायरिंग और पार्षदों को रास्ते में रोकने की घटना की अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास
विवाद के बाद बैरिकेडिंग के पास मौजूद लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उधर, नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र लेघा सहित भाजपा समर्थित पार्षद मतदान कर रहे हैं। मतदान स्थल के आसपास भी पुलिस की कड़ी निगरानी है।
जानिए क्यों मचा हंगामा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मतदान से ठीक पहले चार कांग्रेस पार्षदों को बाउंसरों के जरिये जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और राजेंद्र लेघा समर्थकों की ओर से फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगा है। पार्षदों के कथित अपहरण की सूचना जैसे ही कस्बे में फैली, लोगों का गुस्सा भड़क उठा और विरोधस्वरूप श्रीविजयनगर मंडी को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेसी प्रत्याशी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि बाड़ेबंदी में रखे गए पार्षदों को वोटिंग से रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। भारी बवाल और हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी अतिरिक्त जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
श्रीविजयनगर में सियासी माहौल तनावपूर्ण
फिलहाल फायरिंग, पार्षदों को रोकने और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। चुनाव के बीच सामने आए इस घटनाक्रम से श्रीविजयनगर में सियासी माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


