'पति, पत्नी और वो' का जयपुर की सड़क पर लाइव दंगल, महिला ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी दोनों की कुटाई
Jaipur News: जयपुर के बजाज नगर में 'पति-पत्नी और वो' का लाइव दंगल देखने को मिला। अफेयर से परेशान पत्नी ने जब पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर रंगे हाथों पकड़ा, तो बीच सड़क पर ही उसका हेलमेट उतरवाकर ताबड़तोड़ चांटे जड़ दिए।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur News: जयपुर के बजाज नगर में 'पति-पत्नी और वो' का लाइव दंगल देखने को मिला। अफेयर से परेशान पत्नी ने जब पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर रंगे हाथों पकड़ा, तो बीच सड़क पर ही उसका हेलमेट उतरवाकर ताबड़तोड़ चांटे जड़ दिए।
जयपुर: जयपुर की सड़कों पर एक और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यह ड्रामा पति-पत्नी और वो की वजह से हुआ। दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया। पति अपनी महिला मित्र के साथ बाइक से जा रहा था तो पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर सड़क पर ही ड्रामा शुरू हो गया।
बीच सड़क पति को मारे दे चांटे-दे चांटे
पति और पत्नी के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसकी वजह यह थी कि पति का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया और वह चोरी छिपे उसका पीछा करने लगी। एक दिन पहले पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। फिर क्या था। पत्नी ने पति की बाइक रुकवाई। हेलमेट उतरवाया और फिर धुनाई शुरू कर दी। महिला ने अपने पति को खूब चांटे मारे जिसका वीडियो भी सामने आया।
पत्नी बोली- इसने मेरा घर बर्बाद कर दिया
पति को महिला मित्र के साथ पकड़ने वाली युवती ने अपने पति की प्रेमिका की भी पिटाई कर दी। दोनों बाइक पर जाते हुए पकड़े गए थे। पत्नी ने बाइक रुकवाई तो पति की महिला मित्र तुरंत नीचे उतर गई। इसके बाद युवती ने यानी पत्नी ने सबसे पहले पति की महिला मित्र का गिरेबान पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर आए लोगों ने दोनों महिलाओं को अलग-अलग करने की कोशिश की।
जब लोगों को असली माजरा पता चला तो वे बोले कि पूरी गलती तो आपके पति की है। जिसकी गलती है, उसका इलाज करो।
यह पूरा घटनाक्रम जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अनीता कॉलोनी का है। यह क्षेत्र बजाज नगर थाना अंतर्गत आता है। बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सोशल मीडिया के जरिए जो वीडियो वायरल हुए हैं। वे पुलिस के पास भी पहुंचे हैं। वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती का पता लगाया जा रहा है। कोई भी पक्ष जब सामने आएंगे तो उनसे घटना की पूरी जानकारी ली जाएगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: Ashok Gehlot का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, 'मुख्यमंत्री नहीं, RSS चला रहा है सरकार'

5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?


